जबलपुर: ग्वारीघाट से भरतीपुर छोटी ओमती शिव मंदिर तक कावड़ यात्रा, उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे भी मौजूद
रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे से ग्वारीघाट से कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा ग्वारीघाट से शुरू होकर भरतीपर छोटी ओमती से शिव मंदिर तक पहुंची। ग्वारीघाट से नर्मदा जल लेकर निकले कांवड़ियों ने यात्रा के दौरान बम भोले और भगवान शंकर की जयकारे लगाए। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे भी इस दौरान कावड़ यात्रा में शामिल रहे।