वन विभाग की कार्रवाई लकड़ियों से भरे तीन वाहनों को किया सीज, चालकों को पकड़ा
बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में हो रही हरे पेड़ों की कटाई के बाद वन विभाग की टीम में सक्रिय हो चुकी हैं । रविवार को वन विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई की जिसमें एक ट्रक, एक पिकअप व एक ट्रेक्टर सहित कुल तीन वाहनों को सीज कर दिया। तीनों वाहनों में खेजड़ी, रोहिडा, देशी बबूल व विलायती बबूल की लकडिय़ों की कुतर कर अवैध परिवहन करते हुए टीम ने जब्त कर लिया। टीम ने स्टेट हाइवे 6 पर वाहनों को रूकवाया और हिसार जा रहें ट्रक चालक गुरुपालसिंह, पिकअप चालक इकबाल खान निवासी लाडनूं, ट्रेक्टर चालक को पकड़ कर गिरफ्तार किया। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिना किसी अनुमति परिवहन कर ले जा रही लकड़ी कुत्तर जब्त कर ली। इस कार्रवाई को वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी मक्खनलाल शर्मा सहायक वनपाल धनपत बाना, वन रक्षक लोकेश मीणा, �