शिकायतें दर्ज, निरीक्षण भी हुआ... फिर भी नहीं बदली बंगरझल्ला की तस्वीर
पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल स्थित बंगरझल्ला उपगांव में मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बदहाल है। कई जगह सुरक्षा रेलिंग नहीं है और रात में स्ट्रीट लाइट की सुविधा भी नहीं है। बरसात में परेशानी बढ़ जाती है, जबकि जंगल से सटे रास्तों पर जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों ने सीसी मार्ग, सुरक्षा रेलिंग और स्ट्रीट लाइट के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन समेत संबंधित विभागों में कई बार शिकायत की। निरीक्षण और विभागीय कार्रवाई के बावजूद ग्रामीण अब भी जमीन पर काम का इंतजार कर रहे हैं।
#Uttarakhand #PauriGarhwal #Bironkhal #UttarakhandNews #PahadNews #RuralDevelopment #GroundReality #pahadsamachar #VillageRoad #BasicFacilities #UttarakhandDevelopment #PauriNews