Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

Paurigarhwal

# कारगिल विजय दिवस पर पौड़ी ने वीर शहीदों को किया नमन 🇮🇳
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर मंडल मुख्यालय पौड़ी में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्थल पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, विधायक राजकुमार पोरी, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल के अमर वीरों को याद किया।
स्कूली बच्चों ने एजेंसी चौक से ऑडिटोरियम तक मार्चपास्ट निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के शौर्यपूर्ण प्रसंग साझा करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा और शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कारगिल युद्ध में गढ़वाल राइफल्स के जनपद पौड़ी के 17 वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए और परिजनों को सम्मानित किया गया।
जय हिन्द! 🇮🇳 अमर रहें हमारे वीर शहीद।
#KargilVijayDiwas #PauriGarhwal #IndianArmy #VeerShaheed #JaiHind #Uttarakhand

# कारगिल विजय दिवस पर पौड़ी ने वीर शहीदों को किया नमन 🇮🇳 कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर मंडल मुख्यालय पौड़ी में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्थल पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, विधायक राजकुमार पोरी, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल के अमर वीरों को याद किया। स्कूली बच्चों ने एजेंसी चौक से ऑडिटोरियम तक मार्चपास्ट निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के शौर्यपूर्ण प्रसंग साझा करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा और शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कारगिल युद्ध में गढ़वाल राइफल्स के जनपद पौड़ी के 17 वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए और परिजनों को सम्मानित किया गया। जय हिन्द! 🇮🇳 अमर रहें हमारे वीर शहीद। #KargilVijayDiwas #PauriGarhwal #IndianArmy #VeerShaheed #JaiHind #Uttarakhand

Pauri, Garhwal | Jul 26, 2026

#पौड़ी में हरेला पर्व की धूम 
#पौड़ी में हरेला पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। रांसी वन पंचायत में डीएम स्वाति एस. भदौरिया, डीएफओ महातिम यादव, विधायक राजकुमार पोरी सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

🌱 जनपद में 75 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

#Harela #EkPedMaaKeNaam #PauriGarhwal #Uttarakhand #Environment

#पौड़ी में हरेला पर्व की धूम #पौड़ी में हरेला पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। रांसी वन पंचायत में डीएम स्वाति एस. भदौरिया, डीएफओ महातिम यादव, विधायक राजकुमार पोरी सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 🌱 जनपद में 75 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। #Harela #EkPedMaaKeNaam #PauriGarhwal #Uttarakhand #Environment

Pauri, Garhwal | Jul 16, 2026

#DM ने गुनगुनाया गढ़वाली गीत,
हरेला पर्व के अवसर पर पौड़ी में प्रकृति और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक गढ़वाली गीत "डाली लगावा, डाली सजवा" गुनगुनाते हुए हरेला उत्सव में सहभागिता की।

#Harela2026 #HarelaFestival #PauriGarhwal #SwatiSBhadoria #GreenUttarakhand #EnvironmentProtection #GarhwaliCulture #डाली_लगावा_डाली_सजवा #हरेला_पर्व #पौड़ीगढ़वाल #एक_पेड़_मां_के_नाम 🌿💚

#DM ने गुनगुनाया गढ़वाली गीत, हरेला पर्व के अवसर पर पौड़ी में प्रकृति और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक गढ़वाली गीत "डाली लगावा, डाली सजवा" गुनगुनाते हुए हरेला उत्सव में सहभागिता की। #Harela2026 #HarelaFestival #PauriGarhwal #SwatiSBhadoria #GreenUttarakhand #EnvironmentProtection #GarhwaliCulture #डाली_लगावा_डाली_सजवा #हरेला_पर्व #पौड़ीगढ़वाल #एक_पेड़_मां_के_नाम 🌿💚

Pauri, Garhwal | Jul 16, 2026

#बढ़ासी में आदमखोर गुलदार की तलाश तेज
#नैनीडांडा ब्लॉक के बढ़ासी गांव में 66 वर्षीय सुशीला देवी को गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव स्वयं टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं।

वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने, ट्रेंकुलाइज करने और आवश्यकता पड़ने पर नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 10 कैमरे लगाए गए हैं।

डीएफओ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले बाहर न जाने और गुलदार की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की है।

#PauriGarhwal #Nainidanda #LeopardAttack #GarhwalForest #UttarakhandNews #BreakingNews #BadhasiVillage #WildlifeAlert #PauriNews

#बढ़ासी में आदमखोर गुलदार की तलाश तेज #नैनीडांडा ब्लॉक के बढ़ासी गांव में 66 वर्षीय सुशीला देवी को गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव स्वयं टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं। वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने, ट्रेंकुलाइज करने और आवश्यकता पड़ने पर नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 10 कैमरे लगाए गए हैं। डीएफओ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले बाहर न जाने और गुलदार की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की है। #PauriGarhwal #Nainidanda #LeopardAttack #GarhwalForest #UttarakhandNews #BreakingNews #BadhasiVillage #WildlifeAlert #PauriNews

Pauri, Garhwal | Jun 28, 2026

#गुलदार का आतंक जारी, एक और महिला बनी शिकार!
#पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के बढ़ासी गांव में 66 वर्षीय सुशीला देवी की गुलदार के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घास लेने गई महिला को दिनदहाड़े गुलदार ने अपना निवाला बना लिया।
लगातार हो रहे हमलों के बावजूद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग पूछ रहे हैं—आखिर कितनी मौतों के बाद जागेगा विभाग?
गांव में दहशत का माहौल है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से स्थायी राहत और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#PauriGarhwal #GuldarAttack #Uttarakhand #Nainidanda #BreakingNews #LeopardAttack

#गुलदार का आतंक जारी, एक और महिला बनी शिकार! #पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के बढ़ासी गांव में 66 वर्षीय सुशीला देवी की गुलदार के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घास लेने गई महिला को दिनदहाड़े गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। लगातार हो रहे हमलों के बावजूद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग पूछ रहे हैं—आखिर कितनी मौतों के बाद जागेगा विभाग? गांव में दहशत का माहौल है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से स्थायी राहत और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। #PauriGarhwal #GuldarAttack #Uttarakhand #Nainidanda #BreakingNews #LeopardAttack

Pauri, Garhwal | Jun 28, 2026

Latest Paurigarhwal News Videos - Watch the Latest News of August 16, 2026 | Public App