पावटा चौक पुलिस चौकी को लेकर सामने आई गलतफहमी पर Hello Chittorgarh News का बड़ा कदम, बेटियों ने कहा—बस का इंतजार करने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए वहां बैठती हैं; सोशल मीडिया से वीडियो हटाया, रक्षाबंधन पर बेटियों से मांगी माफी, कहा—बेटियां हमेशा खुश रहें और अपने परिवार व चित्तौड़गढ़ का नाम रोशन करें
चित्तौड़गढ़ के पावटा चौक पुलिस चौकी को लेकर कल प्रकाशित किए गए वीडियो के बाद संबंधित बेटियों ने अपनी बात मीडिया के सामने रखी। बेटियों ने बताया कि वे पुलिस चौकी के पास केवल बस का इंतजार करने के लिए बैठती हैं, ताकि खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मालूम है कि पुलिस चौकी पर बैठना उचित नहीं है, लेकिन मौजूदा माहौल को देखते हुए उन्हें वहां सुरक्षित महसूस होता था।
पूरे मामले में बातचीत के बाद सामने आया कि यह एक गलतफहमी थी। Hello Chittorgarh News के संपादक ने मानवीय पहल करते हुए संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है और रक्षाबंधन