गांधीनगर के पंडित जी ने आखिरकार पी ही ली चाय, 50 कमेंट का वादा हुआ पूरा!
हेलो चित्तौड़गढ़ न्यूज़ के संपादक पंडित मुकेश कुमार ने 26 जनवरी से चाय छोड़ रखी थी। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि अगर वीडियो पर 50 कमेंट आ जाते हैं, तो वह दोबारा चाय पीना शुरू कर देंगे।
आखिरकार चित्तौड़गढ़ जिलेभर से लोगों ने जमकर कमेंट किए और पंडित जी का 50 कमेंट वाला वादा पूरा हो गया। इसके बाद गांधीनगर के पंडित जी और समस्त मोहल्लेवासियों ने मिलकर उन्हें चाय पिला ही दी। ☕😄
पंडित जी बोले—“इतने कमेंट करवा दिए, अब तो चाय पीनी ही पड़ेगी। आपकी तरफ से हम सांवरा जी से माफी मांग लेंगे।”
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हम सब सांवरिया सेठ के बच्चे हैं और सांवरिया सेठ सबको माफ कर देंगे। 🙏❤️
चित्तौड़गढ़ जिलेभर से आई इस मजेदार खबर ने लोगों का ध्यान खींचा है। अब देखना होगा कि पंडित जी आगे भी चाय का सिलसिला जारी रखते हैं या फिर सांवरिया सेठ के नाम पर कोई नया संकल�