Public App Logo
गोरमी में बंदरों का आतंक, दुकानदार और रहवासी परेशान मेन बाजार में करीब 10 बंदरों का जमावड़ा, दुकानों से सामान उठाकर भाग रहे बंदर; छतों पर जाने वाले लोगों पर हमला कर काटने का आरोप गोरमी। गोरमी नगर में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बना हुआ है। नगर के कई इलाकों के साथ-साथ मेन बाजार में करीब 10 बंदरों का झुंड लगातार घूमता नजर आ रहा है। बंदर दुकानों में घुसकर सामान उठाकर ले जाते हैं और दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं। वहीं घरों की छतों पर पहुंचने वाले लोगों पर भी बंदरों के हमले की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंदरों का झुंड दिनभर बाजार और रहवासी इलाकों में घूमता रहता है। बंदर दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाकर भाग जाते हैं। दुकानदार उन्हें भगाने का प्रयास करते हैं तो कई बार बंदर आक्रामक होकर हमला करने की कोशिश करते हैं। इससे दुकानदारों में डर का माहौल बना हुआ है। - Gormi News