जमुई: त्रिपुरारी घाट के सड़क निर्माण में लूट की मिली खुली छूट, अनियमितता की नींव पर हो रहा कार्य, विभाग बना लापरवाह
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026 त्रिपुरारी घाट सड़क की ढलाई से पहले किए जा रहे ईंट की सोलिंग में अनियमित्ता सामने आई है। इस कार्य मे संवेदक द्वारा घटिया किस्म के ईंट का प्रयोग किया जा रहा है और संबंधित अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। हालांकि अधिकारियों की सख्ती के बावजूद गुरुवार की सुबह 8:00 बजे तक भी संवेदक द्वारा घटिया ईंट को बदला नहीं गया।