Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
dhramprakash10
No video available
4
अयान चौधरी स्कूल जाते हुए
2.5k views |
Uttar Pradesh, India
| Apr 28, 2022
MORE NEWS
Basti, Basti | Oct 4, 2026
हाथ गंदे हुए… लेकिन संदेश बहुत साफ है! 👏 इसे कोई सियासी स्टंट कहे, कोई नाटक कहे या फिर इसे राजनीति के चश्मे से देखे—जिसे जो कहना है, कह सकता है। लेकिन जरा इस तस्वीर को गौर से देखिए… एक ऐसा काम, जिसे करने से आम आदमी भी कतराता है, उसे मनीष मिश्रा ने अपने हाथों से किया। किसी की थूक, पान की पीक और सार्वजनिक जगह पर फैली गंदगी को देखकर हम अक्सर नाक-भौं सिकोड़कर आगे निकल जाते हैं। लेकिन सवाल यह है— अगर वही गंदगी आपके सामने हो और उसे साफ करने के लिए आपको अपने हाथ बढ़ाने पड़ें, तब स्वच्छता का असली मतलब समझ में आएगा। मनीष मिश्रा ने सिर्फ पान की पीक साफ नहीं की… उन्होंने एक सवाल छोड़ दिया है— “जिस गंदगी को फैलाने में हमें एक सेकंड लगता है, उसे साफ करने की जिम्मेदारी लेने में हम पीछे क्यों हट जाते हैं?” सियासत होगी तो अपनी जगह होती रहेगी। आलोचना होगी तो वह भी होती रहेगी। लेकिन जो अच्छा काम है, उसकी तारीफ करने में भी कंजूसी क्यों? आज अगर किसी ने अपने हाथ गंदे करके समाज को स्वच्छता का संदेश दिया है, तो कम से कम इतना तो कहना ही पड़ेगा— शानदार भाई 👏❤️ क्योंकि हाथों पर लगी गंदगी कुछ देर में धुल जाएगी, लेकिन समाज को दिया गया संदेश लंबे समय तक याद रह सकता है। मनीष मिश्रा जी को इस मानवीय और सराहनीय पहल के लिए बारंबार साधुवाद एवं अभिनंदन। 💐 आप इस तस्वीर को क्या नाम देंगे—सियासी स्टंट, नाटक या समाज के लिए एक छोटा लेकिन बड़ा संदेश? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखिए। 👇 #मनीष_मिश्रा #स्वच्छता #स्वच्छ_समाज #सफाई #सामाजिक_जिम्मेदारी #बस्ती #BastiSamachar
Basti, Basti | Oct 4, 2026
बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी बैठक में बसपा मुख्य मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश.. #बसपा #रुधौलीविधानसभा #धर्मदेवप्रियदर्शी #मुख्यमंडलप्रभारी #कार्यकर्तासम्मेलन #तैयारीबैठक #बहुजनसमाजपार्टी #बस्ती #BSP #Rudhauli
Basti, Basti | Oct 4, 2026
बस्ती: बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग..
Basti, Basti | Oct 4, 2026
*बस्ती: एंटी रोमियो प्रभारी शाइस्ता की अगुवाई में बड़ौचा में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं की सुनीं समस्याएं* *बस्ती, 04 अक्टूबर 2026।* पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शनिवार को थाना कोतवाली के सांऊघाट ब्लॉक के ग्राम बड़ौचा में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई एंटी रोमियो/मिशन शक्ति प्रभारी *शाइस्ता* ने की। *घरेलू हिंसा और दहेज हत्या रोकना है लक्ष्य* प्रभारी शाइस्ता ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा से प्रताड़ित होकर आत्महत्या और दहेज हत्या जैसी घटनाओं में कमी लाना है। अक्सर महिलाएं लोक-लाज के डर से घरेलू हिंसा को सहती रहती हैं, जो बाद में बड़ी घटना का रूप ले लेती है। बस्ती पुलिस चाहती है कि कोई भी महिला हिंसा न सहे, समय रहते पुलिस को सूचना दे ताकि उसकी जान बचाई जा सके और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। *गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन की जानकारी* सम्मेलन में बालिकाओं को गुड टच और बैड टच का फर्क समझाया गया। शाइस्ता ने कहा बैड टच महसूस होने पर तुरंत चिल्लाओ, भागो और 1090 या 112 पर कॉल करो। साथ ही साइबर अपराध, आत्मरक्षा और महिला कानूनों के बारे में बताया गया। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, 181, 1098, 1076, 112, 1930 नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। *सुनी गई महिलाओं की समस्याएं, दिए सुझाव* बहू-बेटी सम्मेलन के दौरान प्रभारी शाइस्ता और उनकी टीम ने मौजूद महिलाओं से उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। कई महिलाओं ने घरेलू कलह और छेड़छाड़ की शिकायतें बताईं। इस पर टीम ने उन्हें कानूनी सुझाव दिए और भरोसा दिलाया कि उनकी हर शिकायत पर गोपनीय तरीके से तुरंत कार्रवाई होगी और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 4, 2026
*बस्ती: दुर्गा पूजा को लेकर थाना छावनी में हुई पीस कमेटी की बैठक, एसपी के निर्देश पर दिए गए सख्त निर्देश* *बस्ती, 04 अक्टूबर 2026।* आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को शांतिपूर्ण और परंपरागत तरीके से संपन्न कराने को लेकर आज छावनी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ. यशवीर सिंह* के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के दिशा-निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी हर्रैया *स्वर्णिमा सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। बैठक का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक छावनी *राणा डी. पी. सिंह* ने किया। बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों, सभी चौकी प्रभारी, सभी हल्का प्रभारी, सभी बीपीओ और ग्राम प्रहरियों की उपस्थिति रही। प्रभारी निरीक्षक ने सभी से त्यौहार को आपसी भाईचारे और परंपरागत रूप से सकुशल संपन्न कराने की अपील की। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि त्यौहार के दौरान उपद्रव करने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान त्यौहार से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया, तो कोई समस्या प्रकाश में नहीं आई। अंत में उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Basti, Basti | Oct 4, 2026
*थाना छावनी में सैनिक सम्मेलन: दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, प्रभारी राणा डी. पी. सिंह ने जवानों को किया अलर्ट* *बस्ती, 04 अक्टूबर 2026।* थाना छावनी परिसर में आज पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन और सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी राणा डी. पी. सिंह ने की, जिसमें सभी चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी, बीपीओ और ग्राम प्रहरी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक राणा डी. पी. सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि सभी डीजे संचालकों और मूर्तिकारों से मिलकर शासन द्वारा तय मानकों की जानकारी दें और मूर्ति स्थापना स्थल, विसर्जन स्थल तथा जुलूस के रास्तों का पहले से ही निरीक्षण कर लें ताकि त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि त्यौहार को पूरी परम्परा और आपसी सौहार्द के साथ सकुशल संपन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता है, और जो भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों और गुमशुदा व्यक्तियों के सत्यापन, आईजीआरएस, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सीईआईआर पोर्टल, पीजी पोर्टल और एसआईडी लिंक की समीक्षा की। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी को और अधिक मुस्तैद करने के निर्देश दिए। अगर त्यौहार से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो उसे तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर उसका मौके पर ही समाधान कराने को कहा गया। प्रभारी निरीक्षक राणा डी. पी. सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था का पर्व है और बस्ती पुलिस हर श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस का मकसद सिर्फ सुरक्षा देना नहीं बल्कि लोगों में विश्वास पैदा करना भी है, इसलिए सभी जवान जनता से मधुर व्यवहार रखें और हर सूचना को गंभीरता से लें। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौशल का भारत
Basti, Basti | Oct 4, 2026
*भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा का बस्ती में भव्य स्वागत* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 04 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सतेन्द्र सिन्हा के प्रथम बस्ती आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बस्ती टोल प्लाजा से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर डॉ. सिन्हा का स्वागत किया। स्वागत काफिला बड़े वन चौराहा, कटरा चौराहा, अटल चौराहा और पकौड़ी चौराहा होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। जिला कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से परिचय किया और संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया। जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि स्वागत समारोह में विधायक अजय सिंह, महेश शुक्ला, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडे, राज किशोर सिंह, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, संजय चौधरी, अंकुर वर्मा, राणा दिनेश प्रताप सिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, डॉ. रघुवर पांडे, वीरेन्द्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 4, 2026
#बस्ती भाजपा जिला प्रभारी सत्येंद्र सिन्हा के प्रथम आगमन पर Ajay Singh के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत
Basti, Basti | Oct 4, 2026