बारुन: नगर पंचायत बारुण में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत बारुण के तत्वावधान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत बारुण हाई स्कूल परिसर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।