जमुई: बाबा गणिनाथ सेवा टीम की 63वीं यात्रा: माँ दुर्गा मंदिर परिसर में गूंजा स्वच्छता और हरियाली का संदेश
Jamui, Jamui | Aug 16, 2026 बाबा गणिनाथ सेवा टीम जमुई की 63वीं यात्रा के क्रम में रविवार 11 बजे के करीब लक्ष्मीपुर स्थित माँ दुर्गा मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान सेवा टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।