दरभंगा: दरभंगा में पिछले करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान दरभंगा शहर के लोगों ने नाका 6 के पास किया सड़क जाम
पिछले करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान दरभंगा शहर के यूसुफगंज, रहमगंज, करमगंज सहित आसपास के मोहल्लों के लोगों का गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे आक्रोश फूट पड़ा। बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज स्थानीय लोगों ने नाका नंबर-6 स्थित मुख्य सड़क को बांस-बल्लियों सहित अन्य सामान लगाकर चारों तरफ से जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।