उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए रेस्क्यू सेंटर टीआरएस कॉलेज एवं गवर्नमेंट स्कूल में जाकर उनसे भेंट कर उनके लिए भोजन, पेयजल, दवाइयाँ एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों तथा उनके आश्रय की उचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उप मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित नागरिकों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें आवश्यक सामग्री एवं समुचित व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#Rewa #रीवा
24 views | Rewa, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026