राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग श्री बालकृष्णन गोयल विशेष मॉनिटर ने बालगृह, वृद्धाश्रम, पीडीएस का निरीक्षण किया.
_______________________
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग श्री बालकृष्णन गोयल विशेष मॉनिटर का आगमन रीवा में हुआ। श्री गोयल द्वारा 20 अगस्त, 2026 से 24 अगस्त, 2026 तक रीवा जिले एवं 25 से 26 अगस्त को मैहर जिला का भ्रमण कर विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस, छात्रावास, साफ सफाई, बाल संरक्षण केंद्र, वृद्धाश्रम इत्यादि का निरीक्षण कर आयोग को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। दिनांक 24 अगस्त, 2026 को संबंधित जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली जावेगी। इसी क्रम में 20 अगस्त को बालगृह, वृद्धाश्रम, पीडीएस का निरीक्षण किया गया।
बालगृह रीवा का संचालन स्वयं सेवी संस्था द्वारा किया जा रहा है, जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनुदान प्रदाय किया जाता है। निरीक्षण के दौरान संस्था में 11 बच्चे उपस्थित रहे, श्री गोयल द्वारा विधिवत संस्था के समस्त व्यवस्था एवं दस्तावेज का परीक्षण किया गया। सभी निवासरत 11 बच्चों से चर्चा की गई, सभी बच्चे विद्यालय में अध्यनरत हैं, मात्र एक बालक वर्ग 3 पास है एवं वर्ग 6 में नामांकन चाहता है, जिसके लिए पृथक से कोर्स कराने के निर्देश दिए गए। फर्स्ट एड किट में तीन दवा एक्सपायरी मिली, जिसके सैंपल बनाए गए एवं अधीक्षक को सुधार के निर्देश दिए गए। श्री गोयल द्वारा बालकों की संख्या बढ़ाने बालकों को प्रवेश के समय अनिवार्यता मेडिकल चेकअप एवं सी.डब्लू.सी. के आदेश जारी कर किशोर न्याय अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए।
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। वृद्धाश्रम में वर्तमान में 12 पुरुष एवं 07 महिला निवास रहते हैं। वृद्धों से व्यक्तिगत चर्चा कर जानकारी ली गई। रामदीन रैकवार की उम्र 68 वर्ष है एवं इन्हे वृद्धापेंशन नहीं मिल रहा है, जिसके लिए सामाजिक न्याय विभाग को निराकरण के निर्देश दिए गए। वृद्धाश्रम में बनाए गए भोजन के सैंपल का अवलोकन भी किया गया, महोदय द्वारा 50 सीट को बढ़ाकर 125 सीट के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। निरीक्षण के समय संस्था संचालक एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।
रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 17 के राशन दुकान का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान फूड विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि अगस्त का वितरण प्रारम्भ है, सामग्री स्टॉक के अनुसार सही पाई गई। वन नेशन वन कार्ड अंतर्गत 48 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। ईकेवाईसी की प्रगति मात्र 30% है, जिसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पी.ओ.एस. मशीन एवं वजन मशीन का सत्यापन भी मौके पर किया गया सेल्समैन द्वारा अवगत कराया गया कि सर्वर डाउन रहने से वितरण में समस्या होती है। महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि अन्य प्रदेश के तर्ज पर गेहूं, चावल, नमक के अलावा किराना सामग्री भी पीडीएस के माध्यम से विक्रय की चर्चा शासन स्तर पर की जा रही है।
उपरोक्त विभागों से संबंधित संस्थाओं के निरीक्षण एवं दस्तावेज की विस्तृत जानकारी समीक्षा एवं निर्देश हेतु मौके पर एकत्र किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान संस्था से संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं श्री अरूणेश तिवारी लाइजनिंग अधिकारी महिला एवं बाल विकास एवं श्री नयन सिंह नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास उपस्थित रहे।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#Rewa #रीवा
1 views | Rewa, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026