धार जिले के धरमपुरी-खलघाट के बीच पीपलदागढ़ी के समीप मंगलवार को मनावर से धामनोद जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में करीब 15 से 20 यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।रक्षाबंधन के चलते इन दिनों यात्री बसों में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ है। बड़ी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। इसी बीच बस के अनियंत्रित होकर पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Huzur, Bhopal | Sep 1, 2026