कोटगेट थाना पुलिस ने स्पॉ सेंटरों का किया निरीक्षण, कई संदिग्ध पकड़े
बीकानेर। बीकानेर शहर के कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार को स्पॉ सेंटर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा । यह कार्रवाई एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में आने वाले आधा दर्जन के करीब स्पॉ सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पर कुछ संदिग्ध को पकड़ा भी किया गया है। पुलिस टीमों ने स्टेशन रोड़, मॉर्डन मार्केट, कोटगेट क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए यह कार्रवाई की। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि 20 पुलिसकर्मियों की 5 टीमों ने यह निरीक्षण किया। जिसमें 8 लोगों को पकड़ा किया गया है। पुछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।