Public App Logo
छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे का एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट जारी किया है। कोरबा सहित 16 जिलों में तेज गरज-चमक, आंधी और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, महासमुंद, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिलों के अलग-अलग इलाकों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है। #korba #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #viral #news - Korba News