✅ फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरदा के मार्गदर्शन में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत डॉ. बी. आर. अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा में सोमवार को छात्र-छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकार, संरक्षण तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006, पाक्सो अधिनियम 2012, बाल सहायता एवं संरक्षण हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा, बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों से बचाव तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण अथवा असुरक्षित परिस्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के संबंध में विस्तार से समझाया गया। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय से श्री गजेंद्र बरकरे एवं श्री संदीप कीर उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास हरदा द्वारा हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#WomenEmpowerment #BetiBachaoBetiPadhao #Harda #हरदा
1 views | Harda, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026