Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
चम्बा: पांगी में खराब हो रही HRTC बसें, यात्रियों को हो रही परेशानी - Chamba News
balram00570
चम्बा: पांगी में खराब हो रही HRTC बसें, यात्रियों को हो रही परेशानी
Chamba, Chamba
| Aug 12, 2026
पांगी में HRTC बसें लगातार खराब हो रही हैं। आज किलाड़-मिंधल-पूर्थी रूट की बस आधे रास्ते में ही रुक गई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। स्थानीय लोग बेहतर बसें और अलग डिपो की मांग कर रहे हैं।
MORE NEWS
चंबा के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 500 पदों पर भर्ती सुरेंद्र ठाकुर चम्बा 17 अगस्त 2026 जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। बरबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में किचन हेल्पर/स्टूअर्ड के 500 पदों पर भर्ती के लिए 19 अगस्त 2026 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी पात्र होंगे और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,000 से ₹16,000 तक मासिक वेतन, ईएसआई सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नियुक्ति दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु सहित विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। एक वर्ष का डिप्लोमा/फूड एवं सर्विस संबंधी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। ऐसे चयनित अभ्यर्थियों को करीब ₹14,000 वेतन के साथ भोजन एवं आवास की सुविधा दी जाएगी। चयन के बाद दिल्ली प्रशिक्षण केंद्र में सात दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 📅 साक्षात्कार: 19 अगस्त 2026 ⏰ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 📍 स्थान: जिला रोजगार कार्यालय चंबा, बालू 👩💼👨💼 महिला एवं पुरुष दोनों पात्र इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। 🎙️ बाइट: निशान कुमार, JOA (IT) PANGI LIVE NEWS युवाओं तक रोजगार की हर जरूरी जानकारी #PangiLiveNews #Chamba #Employment #JobOpportunity #ChambaJobs #HimachalPradesh #Recruitment #500Jobs #Rojgar #YouthEmployment
Chamba, Chamba | Aug 17, 2026
बादल फटने से भरमौर में भारी तबाही, पुल बहा; उफनती नदी पार करने को लकड़ी बनी सहारा सुरेंद्र ठाकुर भरमौर 17 अगस्त चंबा के भरमौर क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। ग्राम पंचायत बलोठ के 84 चला गांव में बादल फटने के बाद अचानक आए भारी सैलाब ने तबाही मचा दी। तेज बहाव में श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बनाया गया लोहे का पुल बह गया, जबकि पैदल रास्ते का बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुल और रास्ता टूटने के कारण मां भगवती खुंढी वाली के दर्शनों के लिए जा रहे करीब 40 से 50 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। इन दिनों श्रद्धालु करीब 35 से 40 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर माता के मंदिर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ज्येष्ठ मंगलवार के अवसर पर डल झील में पवित्र स्नान की परंपरा के चलते श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना रहती है। उफनती नदी के बीच लकड़ी बनी सहारा सैलाब के बाद मौके के हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो गए। नदी पर बना पुल बह जाने के बाद स्थानीय लोगों ने एक बड़े लकड़ी के पेड़ को अस्थायी सहारे के रूप में लगाकर श्रद्धालुओं को उफनती नदी के पार करवाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। बादल फटने की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान पवन शर्मा भी स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने मिलकर तत्काल अस्थायी व्यवस्था तैयार की और श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने में मदद की। जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं राहत की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि पुल पूरी तरह बह जाने और पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती मार्ग को जल्द बहाल करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की है। नदी का बहाव तेज होने की स्थिति में अस्थायी रास्ते से आवाजाही भी जोखिम भरी हो सकती है। Pangi Live News मौके के हालात पर अपनी नजर बनाए हुए है। #PangiLiveNews #Bharmour #Chamba #Cloudburst #Flood #FlashFlood #HimachalPradesh #BhagwatiKhundi #WeatherUpdate #ChambaNews
Chamba, Chamba | Aug 17, 2026
अधूरे पलाणी पुल पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही, वर्षों से निर्माण पूरा होने का इंतजार सुरेंद्र ठाकुर भरमौर 17 अगस्त जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत बडग्रां के पलाणी पुल से सामने आया एक वीडियो ग्रामीणों की मजबूरी और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। तेज बहाव के बीच ग्रामीणों को अधूरे बन रहे लोहे के पुल से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ग्रामीण जान जोखिम में डालकर अधूरे पुल को पार करने के लिए मजबूर हैं। एक तरफ नीचे तेज बहाव वाला नाला और दूसरी तरफ अधूरा पुल—ऐसे में जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वर्षों से निर्माण पूरा होने का इंतजार ग्रामीणों के अनुसार पलाणी पुल उनके लिए महज एक रास्ता नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी की महत्वपूर्ण जरूरत है। पुल का निर्माण पूरा होने की उम्मीद में वर्षों बीत गए, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल को लेकर वे पहले भी कई बार अपनी आवाज प्रशासन और संबंधित विभाग के समक्ष उठा चुके हैं। समस्या के समाधान को लेकर आंदोलन तक किए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सुरक्षित आवाजाही की सुविधा नहीं मिल पाई है। वीडियो ने फिर उठाए सवाल एक स्थानीय युवा ने मौके की इन तस्वीरों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया के माध्यम से सामने रखा है। वीडियो में दिखाई दे रहे हालात यह सवाल खड़ा करते हैं कि आखिर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए अपनी जान जोखिम में क्यों डालनी पड़ रही है। तेज बहाव के बीच अधूरे पुल से आवाजाही ग्रामीणों के लिए लगातार खतरा बनी हुई है। खासकर बारिश के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। आखिर कब होगा समाधान? ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पलाणी पुल का निर्माण जल्द पूरा करवाएं, ताकि लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके। अब सवाल यही है—क्या किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन की नींद टूटेगी, या उससे पहले ही वर्षों से अधूरे पड़े पलाणी पुल का निर्माण पूरा कर ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा? PANGI LIVE NEWS — ग्रामीणों की आवाज, मुद्दों पर पैनी नजर। #PangiLiveNews #Bharmour #Badgran #PalaniBridge #ChambaNews #HimachalPradesh #RuralIssues #BridgeConstruction #ग्रामीणोंकीआवाज
Chamba, Chamba | Aug 17, 2026
हरदासपुर, मुगला और करियां में सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 17 अगस्त। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154ए के तहत मोहल्ला हरदासपुर, मुगला और करियां सहित विभिन्न स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएचएआई के स्थानीय अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने क्षेत्र में जल निकासी की मौजूदा स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण करवाने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जल निकासी नालियों के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाया जाए। इसके साथ ही लोगों द्वारा नालियों के आसपास रखी गई निर्माण सामग्री को भी तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी बाधित न हो। बैठक के दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के स्थानीय अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी उपायुक्त के समक्ष साझा की। अधिकारियों ने मौके पर सामने आ रही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया। बैठक में सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपमंडलाधिकारी चंबा चिराग शर्मा, एनएचएआई के डीएम यशवंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #PangiLiveNews #ChambaNews #NH154A #NHAI #DrainageSystem #Chamba #HimachalPradesh #MukeshRepswal
Chamba, Chamba | Aug 17, 2026
कांगड़ा में मूसलाधार बारिश का कहर, शहर की गलियां और सड़कें जलमग्न कांगड़ा शहर में मूसलाधार बारिश से कई गलियां और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। #Kangra #KangraRain #HeavyRain #HimachalWeather #RainAlert #Waterlogging #HimachalPradesh #KangraNews #Monsoon #HimachalNews #WeatherUpdate #BreakingNews
Chamba, Chamba | Aug 17, 2026