बड़ू साहिब में 10 दिवसीय एनसीसी शिविर संपन्न
राजगढ़ के बड़ू साहिब स्थित एटरनल यूनिवर्सिटी में प्रथम हिमाचल प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी-247 संपन्न हुआ। शिविर में प्रदेश के 8 जिलों के करीब 20 स्कूलों और कॉलेजों की लगभग 600 छात्रा कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
दस दिनों तक कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, हथियार संचालन, फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट सहित विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और एसएसबी को लेकर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए।
खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा बेस्ट कैडेट, बेस्ट ड्रिल स्क्वाड और बेस्ट इंस्टीट्यूशन जैसी प्रतियोगिताओं ने कैडेट्स में टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाया।
बाइट: कर्नल विवेक भटारा, कमांडिंग ऑफिसर, प्रथम हिमाचल प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन
कर्नल विवेक भटारा ने कहा कि यह शिविर कैडेट्स को अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब और एटरनल यूनिवर्सिटी प्रबंधन का आभार जताया।
दस दिवसीय प्रशिक्षण के बाद 600 के करीब गर्ल्स कैडेट्स नए अनुभव और आत्मविश्वास के साथ अपने संस्थानों के लिए रवाना हुईं।
न्यूज टुडे हिमाचल के लिए राजगढ़ से रवि दत्त भारद्वाज की रिपोर्ट।