उज्जैन शहर: उज्जैन: अरिहंत टेलिकॉम में 25 लाख की चोरी का अंदेशा, अज्ञात युवक की संदिग्ध हरकत CCTV में कैद
उज्जैन की नई सड़क स्थित अरिहंत टेलिकॉम की दुकान पर एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि ने कारोबारी की चिंता बढ़ा दी है। सुबह एक अज्ञात युवक दुकान के शटर पर लगे तालों को काफी देर तक गौर से परखता नजर आया। युवक की यह पूरी हरकत दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज में युवक पहले दुकान के आसपास नजर दौड़ाता है और इसके बाद शटर पर लगे तालों की मजबूती जांचता दिखा