मोक्ष और आस्था की पावन धरती गया जी में एक बार फिर पितृपक्ष मेले का विधिवत आगाज हो गया है। अगले करीब 15 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लेकर गया जी पहुँच रहे हैं और विधि-विधान से पिंडदान एवं तर्पण कर रहे हैं।
इस बार पितृपक्ष मेले को लेकर राज्य सरकार, रेलवे और विभिन्न संस्थाओं द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। फाल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर क्षेत्र से लेकर गया जी रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा, यात्री सुविधा, आवागमन और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।
अगर आप भी देश या दुनिया के किसी हिस्से से अपने पूर्वजों का पिंडदान करने गया जी आ रहे हैं, तो यात्रा से पहले राज्य सरकार एवं पर्यटन विभाग के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों से जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ठहरने के लिए बिहार पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध आवास एवं ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी भी ली जा सकती है।
गया जी की इस पावन धरती पर पितरों के प्रति श्रद्धा, स्मृति और आस्था का यह अद्भुत संगम अगले कई दिनों तक देखने को मिलेगा।
Bihar, India | Sep 26, 2026