हरियाणा में आशा , आंगनबाड़ी और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
मांगें पूरी न होने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी
हरियाणा की आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा है, जिसमें सरकार द्वारा पूर्व में दी गई स्वीकृतियों और वादों को तुरंत लागू करने की मांग की गई है।
मुख्य मांगें:
अप्रैल 2025 से लागू ₹1,500 की बढ़ोतरी को अब तक लागू नहीं किया गया है, जिसे तुरंत लागू करने की मांग की गई है ।
कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा, तथा ESI और PF का लाभ प्रदान किया जाए ।
आशा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को निजी अस्पतालों के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा उपचार की सुविधा दी जाए।
वर्ष 2023 की 73 दिनों की हड़ताल का बकाया वेतन/मानदेय सीधे कार्यकर्ताओं के बैंक खातों में डाला जाए।
कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि ने बताया, "28 तारीख को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में हमारी 15 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। हालांकि, तीन महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने कोई सुध नहीं ली है और न ही हमारी मांगों को पूरा किया है।
यदि सरकार जल्द ही कार्यकर्ताओं की मांगों को स्वीकार नहीं करती है, तो 1, 2 और 3 दिसंबर को रामलीला मैदान में विशाल जमावड़ा होगा, जिसके बाद संसद मार्च का आयोजन किया जाएगा और देशव्यापी हड़ताल की जाएगी