Public App Logo
Profile Picture

Time khabar Now News

@ timekhaberknow
199Followers
0Following
गुरुग्राम पुलिस की ERV-266 ने दिखाई तत्परता, माता-पिता से बिछड़े करीब 3 वर्षीय मासूम को 2 घण्टे में सकुशल परिजनों से मिलाया।

डायल-112 पर मिली सूचना के बाद ERV-266 टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चे को संभाला तथा माइक-स्पीकर से मुनादी करके  परिजनों को ढूंढा।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 सितंबर । डायल-112 पर प्राप्त सूचना पर गुरुग्राम पुलिस की ERV-266 टीम ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए माता-पिता से बिछड़े करीब करीब 3 वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही और स्थानीय नागरिक के सहयोग से बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले किया गया।

28 सितंबर को समय करीब 11 बजे ERV-266 को डायल-112 के माध्यम से एक कॉल प्राप्त हुई। सूचना देने वाले व्यक्ति/कॉलर कैलाश ने सूचना दी कि ओम विहार क्षेत्र में करीब 3 वर्ष की आयु का एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया है।

सूचना प्राप्त होते ही ERV-266 टीम बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसे शांत कराया तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। साथ ही, घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई।

बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए ERV-266 टीम ने आसपास के क्षेत्र में वाहन में लगे माइक-स्पीकर के माध्यम से मुनादी करवाते हुए बच्चे के संबंध में जानकारी प्रसारित की और स्थानीय लोगों से उसके परिजनों की पहचान एवं तलाश में सहयोग करने की अपील की।

पुलिस की इस तत्पर पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया। माइक-स्पीकर से की जा रही मुनादी सुनकर एक स्थानीय निवासी ने ERV स्टाफ को बताया कि उसकी एक जानकार का बच्चा भी काफी समय से लापता है और परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं।

स्थानीय महिला की सहायता से पुलिस टीम ने बच्चे की मां तबस्सुम से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक जानकारी एवं पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मासूम बच्चे को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और डायल-112 ERV-266 टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय प्रयास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

गुरुग्राम पुलिस की ERV टीम द्वारा की गई यह त्वरित कार्यवाही न केवल पुलिस की सजगता और तत्परता को दर्शाती है, बल्कि संकट की घड़ी में पुलिस एवं आमजन के सहयोग से किसी परिवार के लिए कितनी बड़ी मदद संभव है, इसका भी उदाहरण प्रस्तुत करती है।

गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई बच्चा अथवा अन्य व्यक्ति अपने परिजनों से बिछड़ जाए, तो तत्काल डायल-112 पर सूचना दें और पुलिस के साथ आवश्यक जानकारी साझा करें, ताकि समय पर सहायता प्रदान कर उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
एक्शन जरूरी पर जहाँ पेड़ पौधे बच सकते है बचाओ - डीटीपी अधिकारी आर एस भाट 

डीटीपी अधिकारी आर एस भाट ने गमले तोड़ने से अपनी टीम को रोका .अगर फिर भी कोई ना समझे तो करो एक्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=rsbatth nis:value=rsbatth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=greenary nis:value=greenary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=environment nis:value=environment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=enforcement nis:value=enforcement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurugram nis:value=gurugram nis:enabled=true nis:link/>

9 hours ago
*गुरुग्राम पुलिस ने सुधर्शन मंदिर में चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को 06 घण्टे में किया गिरफ्तार।*

*कब्जा से 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं ₹34,000 नकद बरामद।*

 *चोरी*किया गया 100 प्रतिशत मॉल बरामद* 

गुरुग्राम: 30 सितम्बर 2026

▪️ गुरुग्राम पुलिस ने सुधर्शन मंदिर में हुई चोरी की वारदात के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार करने तथा चोरी की संपत्ति बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। *पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जा से 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं ₹34,000 नकद बरामद किए हैं।*

▪️ दिनांक 30.09.2026 को सुदर्शन माता मंदिर, राजमहल होटल के नजदीक, न्यू कॉलोनी चौक, गुरुग्राम की कमेटी के एक सदस्य ने पुलिस थाना शहर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 30.09.2026 को समय सुबह करीब 5:00 बजे मंदिर के पुजारी ने इसको फोन करके मंदिर में चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर मंदिर में लगे हनुमान जी के छत्र, माता रानी के कानों के कुंडल, मुकुट के साथ लगा चक्र, अन्य चांदी के आभूषण तथा तथा मंदिर का दानपात्र चोरी मिला। 

▪️उपरोक्त शिकायत के आधार पर थाना शहर, गुरुग्राम में 305 BNS के तहत अभियोग अंकित किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल/मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज एवं उपलब्ध साक्ष्यों को एकत्रित किया। 

▪️ASI संजय, HC कुलदीप, HC सोनू, सिपाही संजय ने उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित CCTV फुटेज व साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान *रोहताश (उम्र-53 वर्ष) निवासी गांव चुलियाना, जिला रोहतक, हरियाणा* के रूप में हुई।

▪️ पुलिस टीम ने तत्परता से आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहताश उपरोक्त को आज  गांव चुलियाना, जिला रोहतक से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की तथा आरोपी के कब्जा से उपरोक्त अभियोग में चोरी किए गए 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा ₹34,000 नकद बरामद* किए गए।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब 12 वर्षों से उक्त मंदिर में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्य करता था तथा लगभग दो माह पूर्व नौकरी छोड़कर चला गया था। मंदिर में लंबे समय तक कार्य करने के कारण आरोपी को मंदिर की व्यवस्था एवं वहां रखे आभूषणों के संबंध में जानकारी थी। मंदिर में भगवान की मूर्तियों पर बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण देखकर आरोपी के मन में लालच उत्पन्न हुआ और उसने रात के समय मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्यवाही की जा रही है अभियोग का अनुसंधान जारी है।
सोहना अलर्ट 🚨 
सोहना एलिवेटेड हाईवे पर चलती कार में लगी आग 

भोंडसी गांव के पास लगी आग 

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू 

आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं
क्या कहना चाहेंगे आप ।
Ram Ram
जय माता दी! 🙏

नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री माँ वैष्णो दरबार, गढ़ी हरसरू, गुरुग्राम हरियाणा में श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक सभी भक्तगण सहपरिवार पधारकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

विशेष रूप से सोमवार, 19 अक्टूबर को अष्टमी के अवसर पर प्रातः 8 बजे हवन तथा प्रातः 10 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं मंगलवार, 20 अक्टूबर को नवमी के अवसर पर भी प्रातः 8 बजे हवन और प्रातः 10 बजे से भंडारे का आयोजन होगा।

इस अवसर पर महामाई का गुणगान मशहूर कलाकार “मस्तानों की टोली” द्वारा किया जाएगा।

इस भव्य धार्मिक आयोजन की आयोजक हैं परमपूजनीय पूनम माता जी।

आप सभी भक्तों से निवेदन है कि समय से पहुंचकर माँ वैष्णो का आशीर्वाद प्राप्त करें।

जय माता दी! 🙏🚩
कूड़े के समाधान के लिए गुरुग्राम नगर निगम को इस तरह के कूड़ेदान का घरों के आगे प्रयोग करना चाहिए। जो इस कूड़ेदान में कूड़ा ना डालकर रोड या रास्ते में कूड़ा फैंके उस व्यक्ति पर जुर्माना और सजा का प्रावधान होना चाहिए। विडियो पंसद आए तो विडियो को शेयर ज़रूर करें।
गुरुग्राम में कार्रवाई के दौरान R.S. Batth एक ऐसी जगह पहुंचे, जहां डेंटिंग-पेंटिंग समेत कमर्शियल गतिविधि की परमिशन को लेकर सवाल उठे। R.S. Batth ने पूछा कि जब ऐसी गतिविधि की परमिशन का प्रावधान नहीं है, तो काम यहां कैसे चल रहा है? बातचीत के दौरान उन्होंने कहा—“झूठ बोल रहे हो आप।” इसके बाद दूसरी जगह की तरफ इशारा करके पूछा—“ये वाला क्यों है?” जवाब मिला—“परमिशन लेकर आया है।” । <nis:link nis:type=tag nis:id=gurugram nis:value=Gurugram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurgaon nis:value=Gurgaon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rsbatth nis:value=RSBatth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurugram nis:value=Gurugram nis:enabled=true nis:link/>
BLive ने NXT लॉन्च किया, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने के लिए 100 उद्यमियों को सशक्त बनाने का लक्ष्य

अगले तीन वर्षों में, BLive 100 उद्यमियों को सशक्त बनाएगा, 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात करेगा और स्थानीय स्तर पर स्वामित्व एवं संचालन वाले EV रेंटल व्यवसायों का देशव्यापी नेटवर्क तैयार करेगा।

 भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ते बदलाव के बीच, BLive, जो उद्यमों और उद्यमियों को भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर संक्रमण में भाग लेने में सक्षम बनाने वाली एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी है, ने BLive NXT लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक इनोवेटिव प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य उद्यमियों को अपने स्वयं के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) रेंटल और फ्लीट व्यवसायों को शुरू करने, संचालित करने और आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाना है। यह प्रोग्राम BLive के तकनीक, विशेषज्ञता और संचालन संबंधी सहायता के मजबूत एवं प्रमाणित इकोसिस्टम द्वारा संचालित होगा। अगले तीन वर्षों में, BLive 100 उद्यमियों को सशक्त बनाएगा, 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात करेगा और स्थानीय स्तर पर स्वामित्व एवं संचालन वाले EV रेंटल व्यवसायों का देशव्यापी नेटवर्क तैयार करेगा।

BLive NXT का मूल उद्देश्य ऐसे उद्यमियों के लिए है, जो महत्वाकांक्षा, विजन और तेजी से बढ़ते EV क्षेत्र में व्यवसाय बनाने का जुनून रखते हैं। NXT को अलग बनाने वाला इसका मजबूत सपोर्ट मॉडल है: जहां उद्यमी अपने स्थानीय बाजारों में नेतृत्व करेंगे, वहीं BLive इंजन की भूमिका निभाते हुए EV की खरीद, AI-पावर्ड फ्लीट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेनिंग और निरंतर बिजनेस सपोर्ट में एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करेगा। यह “Powered by BLive” मॉडल उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विकास और ग्राहकों के साथ जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करने की सुविधा देता है, साथ ही उन्हें एक स्थापित पार्टनर का भरोसा भी मिलता है।

यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए खुला है जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, ऐसे प्रोफेशनल्स जो एक नए रास्ते की तलाश में हैं, स्थापित फ्लीट ऑपरेटर्स और यहां तक कि ऐसे लोग भी जिनके पास ऑटोमोटिव क्षेत्र में कोई पूर्व अनुभव नहीं है। BLive NXT का उद्देश्य प्रवेश की बाधाओं को कम करना है, जिससे किसी भी पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों के लिए EV क्रांति का हिस्सा बनना संभव हो सके।

BLive NXT का व्यापक इकोसिस्टम उद्यमियों को प्रमुख EV ब्रांड्स और मॉडलों के चयनित पोर्टफोलियो तक पहुंच, आसान ऑनबोर्डिंग और ऑपरेशनल प्लेबुक्स, साथ ही रियल-टाइम फ्लीट ट्रैकिंग, राइडर मैनेजमेंट, पेमेंट्स, एनालिटिक्स और सर्विसिंग के लिए एक शक्तिशाली टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। उद्यमियों को मार्केटिंग, कस्टमर एक्विजिशन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की तैनाती के लिए भी समर्पित सहायता दी जाएगी, जिससे वे एक प्रतिस्पर्धी और तेजी से बदलते बाजार में सफल होने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

यह अवसर EV उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर सामने आया है। भारत में EV की बिक्री 2025 में 2.3 मिलियन यूनिट से अधिक हो गई, जो 2018 के बाद से आठ गुना वृद्धि को दर्शाती है। जैसे-जैसे ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और लास्ट-माइल डिलीवरी व्यवसाय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपना रहे हैं, भरोसेमंद EV फ्लीट्स की मांग अभूतपूर्व उद्यमशीलता के अवसर पैदा कर रही है। BLive NXT इस अंतर को पाटने के लिए तैयार है, जो देशभर के शहरों और समुदायों में EV अपनाने को बढ़ावा देने वाले स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं को विकसित करेगा।

BLive के CEO और Co-Founder, संदीप मुखर्जी ने कहा, “NXT के साथ, हम उद्यमियों के लिए भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने के दरवाजे खोल रहे हैं। हमारा मिशन टेक्नोलॉजी, विशेषज्ञता और एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराना है, ताकि जुनून रखने वाले लोग बिना हर चीज को नए सिरे से शुरू किए टिकाऊ और स्केलेबल व्यवसाय बना सकें। BLive NXT का उद्देश्य पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि भारत का EV ट्रांजिशन स्थानीय प्रतिभा और उद्यमिता द्वारा संचालित हो।”

BLive NXT के लिए आवेदन अब खुले हैं। उद्यमी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और यहां आवेदन कर सकते हैं: https://blive.co.in/nxt/

BLive के बारे में

BLive एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी है, जो उद्यमों और उद्यमियों को भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर संक्रमण में भाग लेने में सक्षम बनाती है। BLive EV फ्लीट सॉल्यूशंस, चार्जिंग सॉल्यूशंस और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदान करता है, साथ ही BLive NXT जैसे मॉडलों के माध्यम से उद्यमियों के लिए नए बिजनेस अवसर तैयार करता है।

BLive — इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य को शक्ति प्रदान करता है।
भारतीय जनता पार्टी क्यों दे रही है ऐसे नेताओं को संरक्षण?
मुझे गांव वालो से कोई लेना देना नहीं DTP RS BATTH SIR <nis:link nis:type=tag nis:id=dtprsbath nis:value=DTPRSBATH nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bahas nis:value=Bahas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicissue nis:value=PublicIssue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsgurugram nis:value=NewsGurugram nis:enabled=true nis:link/>
AIIMS अस्पताल में OPD के सामने हंगामा 

28 सितंबर को AIIMS अस्पताल में राजकुमारी OPD के सामने मरीजों की लगी लाइन के दौरान मरीज और सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया। वीडियो में सुरक्षा गार्ड द्वारा मरीज के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य नजर आ रहा है। अस्पताल इलाज और सुरक्षा की जगह है। मरीजों और उनके परिजनों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और किसी भी विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिएl <nis:link nis:type=tag nis:id=delhiaiims nis:value=DelhiAIIMS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aiimshospital nis:value=AIIMSHospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fyp nis:value=fyp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/>
द्वारका एक्सप्रेस-वे पर लापरवाही से वाहन चलाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के मामले में आरोपी कार चालक काबू।

वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी पहले ही की जा चुकी है बरामद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 29 सितंबर । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर काले रंग की Thar Roxx के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में तत्काल कार्यवाही शुरू की गई।

उक्त घटना के संबंध में 27 सितंबर को थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में अभियोग संख्या 615, 27 सितंबर धारा 281, 125 BNS के तहत अभियोग अंकित किया गया तथा पुलिस चौकी सेक्टर-93 की टीम द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी (थार रॉक्स) की व आरोपी की पहचान की गई तथा वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी (थार रॉक्स) सेक्टर-93, गुरुग्राम स्थित एक सर्विस स्टेशन से बरामद करके नियमानुसार पुलिस कब्जे में ली गई।

पुलिस टीम द्वारा दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल चालक राजेश कुमार तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दीन‍ेश के नियमानुसार धारा 180 BNSS के तहत बयान अंकित किए गए। 

पुलिस टीम ने आज उपरोक्त मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी गाड़ी चालक को भी गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। आरोपी की पहचान मनमीत, निवासी मुंडहाल खुर्द, जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई। 

अभियोग का अनुसंधान जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।
श्याम भक्तों ने ट्रैन में किया श्री श्याम बाबा का जागरण।
अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्यवाही

1 अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, दूसरे अपराधी का अवैध मकान किया सीज।

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न संगीन अपराधों के कुल 10 अभियोग अंकित।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि माफियाओं एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए आज अवैध निर्माण एवं कब्जे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 आदतन अपराधियों के अवैध रूप से कब्जाए गए/बनवाए गए मकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें एक मकान को ध्वस्त किया गया तथा दूसरे मकान को सीज किया गया।

इस कार्यवाही में आरोपी आजाद उर्फ कालू निवासी अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम द्वारा एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास अवैध रूप से कब्जाए गए/बनवाए गए लगभग 50 वर्ग गज के मकान* को अपराध शाखा सेक्टर-43, गुरुग्राम द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से ध्वस्त किया गया।

वहीं, आरोपी बीरू कुमार निवासी 12 बिस्वा, छोटी माता मंदिर के पास, गांव गुरुग्राम द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए/बनवाए गए लगभग 100 वर्ग गज के मकान को एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC Cell), गुरुग्राम द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से सीज किया गया।

आरोपी आजाद उर्फ कालू के खिलाफ NDPS एक्ट, आबकारी अधिनियम, SC/ST एक्ट एवं अन्य संगीन अपराधों के संबंध में पुलिस थाना सेक्टर-5 एवं पुलिस थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में कुल 6 अभियोग अंकित हैं।

वहीं, आरोपी बीरू कुमार के खिलाफ NDPS एक्ट, हत्या, अपहरण, मारपीट एवं अन्य संगीन अपराधों के संबंध में पुलिस थाना सेक्टर-14, पुलिस थाना सिटी एवं पुलिस थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम में कुल 4 अभियोग अंकित हैं।

दोनों कार्यवाही संबंधित विभागों के समन्वय से की गई तथा पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था कायम रखी गई।

गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों को अपराध एवं अवैध कब्जों से सुरक्षित रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आदतन अपराधियों एवं अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ ऐसे सख्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
एनएसएस नामांकन साक्षात्कार में विद्यार्थियों को समाजसेवा एवं नेतृत्व के लिए किया प्रेरित

समाजसेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास की दिशा में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की  पहल।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग । एनएसएस नामांकन साक्षात्कार के दौरान कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा, एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. रेनू चौधरी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़कर समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।

सत्र के दौरान प्रेरणादायक कहानियों, अनुभवों एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के लिए आगे बढ़कर योगदान देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों के संवाद से नए स्वयंसेवकों के आत्मविश्वास एवं उत्साह में वृद्धि हुई और नामांकन प्रक्रिया के दौरान सकारात्मक वातावरण बना।

कार्यक्रम में अनुशासन, टीम भावना, जिम्मेदारी, नेतृत्व एवं निःस्वार्थ सेवा जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को एनएसएस के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा सकारात्मक परिवर्तन में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस स्वयंसेवकों रवि, कृष्णमंद, कृष्ण कोहर, कपिल, केशव गौर, अनुष्का, रुपांशु, योगिता, वंशिका, रोहित सहित अन्य स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
गुरुग्राम पुलिस की ERV-265 टीम की तत्परता से बची महिला की जान, परिजनों ने पुलिस टीम की प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए जताया आभार।

ERV टीम की असाधारण सराहनीय व मानवीय कार्यवाही के लिए पुलिस आयुक्त ने की रिवॉर्ड देने की घोषणा।

पीड़िता के पति भी दाखिल है  बीमारी में दखिल मेदांता हस्पताल

पति द्वारा मेदांता से ही किया गया पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क 

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 29 सितम्बर । गुरुग्राम पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV-265) टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के परिणामस्वरूप एक महिला को सही समय पर चिकित्सीय सहायता मिलने पर उनकी जान बचाई गई है।

29 सितंबर को समय सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर , सेक्टर-23 गुरुग्राम क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला अपनी कार से यात्रा कर रही थीं। कार चलाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें बेहोशी महसूस होने लगी तो उसने अपने पति को कॉल करके अपनी स्थिति बताई, जो (महिला का पति) मेदांता हॉस्पिटल में लिवर की बीमारी के चलते उपचाराधीन थे। महिला के पति ने पुलिस की आपातकालीन सेवा पर कॉल की, सूचना मिलते ही ERV-265 की पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और पीड़िता को अविलंब निकटतम मनीपाल अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच करने पर ज्ञात हुआ कि महिला को गर्भाशय (Uterus) में समस्या के कारण आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) हो रहा था। डॉक्टरों के अनुसार यदि समय पर अस्पताल न पहुँचाया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

पुलिस टीम ने पुनः हॉस्पिटल पहुँचकर जाना पीड़िता का हाल, परिजनों ने जताया आभार:* घटना के उपरांत गुरुग्राम पुलिस की उक्त ERV टीम (जिसमें EASI दिनेश, EASI कृष्ण, सिपाही रवि कुमार एवं SPO करतार सिंह शामिल थे) ने पुनः अस्पताल पहुँचकर भर्ती पीड़िता की तबियत को जाना। इस दौरान अस्पताल में मौजूद पीड़िता की परिजन ने पुलिस टीम की तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा, "जैसे ही 112/पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस टीम ने बिना कोई समय गंवाए तत्काल पहुँचकर सहायता प्रदान की। गुरुग्राम पुलिस की यह त्वरित कार्यवाही वास्तव में सराहनीय है।"

पुलिस की इस असामान्य मानवीय व त्वरित कार्यवाही को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने ERV-265 की पूरी टीम के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए उन्हें विशेष रिवॉर्ड (पुरस्कार) देने की घोषणा की है।
गुरुग्राम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।
19 नवंबर के राष्ट्रव्यापी धरने की तैयारियों को लेकर हरियाणा ऑटो चालक संघ की बैठक आयोजित

19 नवंबर को देशभर के ड्राईवर होंगे दिल्ली महाआन्दोलन में शामिल।

केन्द्र सरकार और भाजपा की सभी प्रदेशों में बनी सरकारे देश के ड्राईवरों के खिलाफ है-भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 29 सितंबर । हरियाणा ऑटो चालक संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-29, गुरुग्राम में हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन ऑटो स्टैंड के प्रधान महीपाल सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 19 नवंबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी धरने की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ऑटो चालकों एवं निजी परिवहन क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों तथा संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों को लेकर कार्यकर्ताओं को भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 19 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी धरने को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन स्टैंड से 300 कार्यकर्ता, गुरूग्राम से 3000 और पूरे हरियाणा प्रांत से 5000 कार्यकर्ता 19 नवंबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर राष्ट्रव्यापी धरने में भाग लेंगे। कार्यकर्ता संगठित रूप से दिल्ली पहुंचकर ऑटो चालकों एवं निजी परिवहन श्रमिकों की समस्याओं और मांगों को मजबूती के साथ राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे।
महीपाल सिंह जी ने कहा कि ऑटो चालक और निजी परिवहन क्षेत्र के श्रमिक शहर की परिवहन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगठन का प्रयास है कि इन समस्याओं को लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाए तथा श्रमिकों को उनके अधिकार और सुविधाएं दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जाए।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 19 नवंबर के राष्ट्रव्यापी धरने को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक ऑटो चालकों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यकताओं को समबोधित करते हुए योगेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आये दिन केन्द्र सरकार के परिवहन मंत्री का ब्यान यह साबित करता है कि केन्द्र सरकार और भाजपा की सभी प्रदेशों में बनी सरकारे देश के ड्राईवरों के खिलाफ है। लेकिन हम भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट की ओर से कमन्द्र सरकार और सभी प्रदेश सरकारों को बताना चाहते है कि देश का ड्राईवर ना कभी कमजोर था और ना कभी कमजोर होगा।
योगेश शर्मा में कहा कि आगामी 19 नवंबर को देश भर के करोड़ों ड्राईवर साथियों की ओर से 11 सूत्री मांगपत्र केन्द्र सरकार के परिवहन विभाग और श्रम विभाग को सौपा जाएगा।
योगेश शर्मा ने कहा कि देशभर के ड्राईवर साथियों को 19 नवंबर को एक मंच पर आकर अपनी मांगों को मजबूत तरीके से केन्द्र सरकार के सम्मुख रखना चाहिए।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि गुरूग्राम से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता 19 नवंबर को दिल्ली पहुचेंगे।
24 घंटे बीत जाने के बाद क्या ACP निर्मल और SHO घनश्याम ने प्रवेश वर्मा द्वारा GenZ लड़के को थप्पड़ मारे जाने के मामले में क्या कोई कार्रवाई की ?
पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा

नवनिर्मित पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 का किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों से किया संवाद

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को लेकर की अहम बैठक

लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों की तैयारियों का लिया जायजा, प्रबुद्ध नागरिकों से भी किया संवाद

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 सितंबर । हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने आज गुरुग्राम का दौरा कर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, पुलिसकर्मियों के कल्याण तथा आमजन के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों तथा गुरुग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया।

नवनिर्मित पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 का किया उद्घाटन

गुरुग्राम पहुंचने पर पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल का पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 की नवनिर्मित इमारत का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त गुरुग्राम श्री शिबास कबिराज सहित सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक ने नवनिर्मित थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिसिंग से संबंधित सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मीडिया प्रतिनिधियों से किया संवाद

उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत पुलिस महानिदेशक ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने मीडिया के विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था तथा पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में मीडिया एवं आमजन के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया तथा पुलिस और जनता के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।

पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों से किया संवाद

इसके बाद पुलिस महानिदेशक पुलिस लाइन्स, गुरुग्राम पहुंचे, जहां कम्युनिटी हॉल में आयोजित वेलफेयर मीटिंग के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों, कल्याण, सुविधाओं तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी मुलाकात की और उनकी अपेक्षाओं एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने HPHC गेस्ट हाउस में पुलिसकर्मियों के परिवारों से बातचीत करते हुए पुलिस बल के साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण को भी महत्वपूर्ण बताया।

लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों की तैयारियों का लिया जायजा

पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों द्वारा विशेष डेमो प्रस्तुत किया गया। पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न कंपनियों की तैयारियों, अनुशासन एवं कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। इस प्रदर्शन में ईस्ट, वेस्ट, साउथ, मानेसर, मुख्यालय तथा महिला लॉ एंड ऑर्डर कंपनी के जवानों ने भाग लिया। डेमो के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैयारियों एवं समन्वय का प्रदर्शन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था पर अहम बैठक

इसके पश्चात पुलिस महानिदेशक ने कमिश्नरेट कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस आयुक्त, सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में गुरुग्राम की वर्तमान पुलिसिंग व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को प्रभावी पुलिसिंग, बेहतर समन्वय तथा नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी एवं संवेदनशील निवारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्रबुद्ध नागरिकों से भी किया संवाद

पुलिस महानिदेशक ने ट्रैफिक पुलिस टावर में गुरुग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ भी संवाद किया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा तथा पुलिस-जनसहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। श्री अजय सिंघल ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग केवल पुलिस बल के प्रयासों से ही नहीं, बल्कि नागरिकों के सहयोग एवं सहभागिता से भी मजबूत होती है। उन्होंने पुलिस एवं समाज के बीच निरंतर संवाद और विश्वास को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर

पुलिस महानिदेशक का गुरुग्राम दौरा पुलिसिंग के विभिन्न आयामों की समीक्षा एवं जमीनी स्तर पर संवाद को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ हुए संवाद का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाना रहा।गुरुग्राम पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक के दौरे के दौरान निर्धारित सभी कार्यक्रमों का सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया गया।
डीटीपी अधिकारी की नजर में अतिक्रमण झोपड़ी वाले करते हैं प्राईवेट स्कूलो के मालिक और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नहीं क्यों?

क्या आप बता सकते हैं क्यों गुरुग्राम के प्राईवेट स्कूलों पर कारवाई करने से डर रहे है डीटीपी विभाग के अधिकारी ?
बॉलीवुड की संवेदनहीनता पर भड़के रज़ा मुराद! मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बड़े सितारों की गैरमौजूदगी पर जताया दुख

दिग्गज अभिनेता रज़ा मुराद ने फिल्म इंडस्ट्री के रवैये पर गहरा दुख और नाराजगी जाहिर की है। दिवंगत अभिनेता मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के बड़े चेहरों के शामिल न होने पर रज़ा मुराद ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में अपने सह-कलाकार को अंतिम विदाई देने के लिए इंडस्ट्री से कोई बड़ा सितारा नहीं पहुंचा।

रज़ा मुराद ने बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी पर खुलकर कड़ा ऐतराज जताया। 

मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में फिल्म जगत का कोई भी बड़ा चेहरा नजर नहीं आया। 

मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में कोई भी बड़ा चेहरा शामिल नहीं हुआ, जो बेहद दुखद है।" 

इस घटना के बाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के रिश्तों और संवेदनहीनता को लेकर चर्चा छिड़ गई है। 

आपकी क्या राय है?

क्या बॉलीवुड के बड़े सितारों को अपने साथी कलाकारों के अंतिम सफर में शामिल होना चाहिए

कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं  <nis:link nis:type=tag nis:id=razamurad nis:value=RazaMurad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mushtaqkhan nis:value=MushtaqKhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bollywood nis:value=Bollywood nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bollywood nis:value=bollywood nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bollywoodupdates nis:value=bollywoodupdates nis:enabled=true nis:link/>
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गुरुग्राम में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल; कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्र जांच और चुनाव आयोग की जवाबदेही की मांग की

गुरुग्राम, गौरव गर्ग । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे कथित अनियमितताओं के आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम ग्रामीण एवं शहरी ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का आयोजन ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव और शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त तथा पूर्व सांसद राज बब्बर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ता कमान सराय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से मार्च करते हुए सदर बाज़ार पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे, तख्तियां और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर चुनाव आयोग एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच तथा निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों की स्वतंत्र जांच हो - संजय दत्त

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की बुनियाद है और उस पर उठने वाले गंभीर सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया और आयोग के कुछ निर्णयों को लेकर सामने आए सवालों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि संबंधित आरोपों एवं निर्णयों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि जांच में किसी प्रकार की आपराधिक जिम्मेदारी सामने आती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

दत्त ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में लिए गए विवादित निर्णयों और चुनावी प्रक्रियाओं की समीक्षा होनी चाहिए। उनका कहना था कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की रक्षा और चुनावी संस्थाओं पर जनता का विश्वास सर्वोपरि है।

मतदाता सूची से नाम हटने के आरोप बेहद गंभीर - राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण, फॉर्म-6 तथा SIR प्रक्रिया को लेकर सामने आ रहे आरोप गंभीर हैं और उनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

राव नरेंद्र सिंह ने देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने संबंधी कांग्रेस के दावों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए या जोड़े गए हैं तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की कि निर्वाचन आयोग इन मामलों से संबंधित आंकड़े और प्रक्रिया सार्वजनिक कर पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा प्रश्न है।

चुनावी प्रक्रिया पर उठे हर सवाल का जवाब देश को मिलना चाहिए - राज बब्बर

पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने भाजपा और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रत्येक गंभीर आरोप की पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की जीत या हार का फैसला केवल जनता के स्वतंत्र और निष्पक्ष मत से होना चाहिए। चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने वाले प्रत्येक सवाल का तथ्यात्मक और सार्वजनिक जवाब दिया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में है।

लोकतंत्र में जनता के वोट से बड़ा कोई अधिकार नहीं - पंकज डावर

शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रिया का पारदर्शी और निष्पक्ष होना आवश्यक है। मतदाता सूची या चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठने वाले प्रत्येक गंभीर सवाल का चुनाव आयोग को तथ्यों के साथ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार की रक्षा और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

हर मतदाता के अधिकार और चुनावी पारदर्शिता की लड़ाई जारी रहेगी - वर्धन यादव

ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास की लड़ाई है। चुनावी प्रक्रिया या मतदाता सूची में किसी भी कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तथ्य देश के सामने रखे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मतदाताओं की आवाज उठाती रहेगी और चुनावी पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

इस विरोध प्रदर्शन में सुखबीर कटारिया ,पर्ल चौधरी, अमित यादव,पूनम चौहान, सुधीर चौधरी, पंकज भारद्वाज, सतबीर पहलवान, महाराज सिंह, शाहीन शम्स, कुलदीप गुर्जर,सीमा पहुजा, सीमा हुड्डा, सुखबीर तंवर, राकेश यादव, मुकेश पवन चौधरी, सतपाल शर्मा, मनदीप राठी, हरिओम सिंह छोकर, सूबे सिंह यादव, कुलराज कटारिया, भोले गुज्जर,मुकेश डागर, राहुल नंबरदार ,राज कुमार यादव, संजय भारद्वाज, विवेक कटारिया, जसविंदर बिसला, प्रमोद सैनी, अरविंद गुज्जर,सुशील सहरावत, राजीव यादव, हरेंद्र सहरावत, कार्तिक गहलोत, शैलेश खटाना, रज्जु चेयरमैन, सुनील यादव,अमित कोचर,राजपाल यादव,अशोक उल्लवास, रविन्द्र सिंह, अमन कौशिक,महावीर कन्हई,सुमन सहरावत,पूजा शर्मा,दिनेश शर्मा,राज कुमार एससी अध्यक्ष,करण लोहिया,अरुण शर्मा,दीपिका खन्ना,गजेंद्र चौहान, सनी यादव, मास्टर महेंद्र सैन, कृष्ण साहू, सुरिंदर गुलिया, दीपक दहिया, नरेश वशिष्ठ, धर्मेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे कथित अनियमितताओं के आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम ग्रामीण एवं शहरी ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया।
क्या देश के युवा अब भी ऐसे थप्पड़ मार नेताओं और उनकी पार्टी को वोट देंगे ?