Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक गिरफ्तार अभियुक्त प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में है सहायक प्रोफेसर आज दिनांक: 23-07-26 को वादी डॉ0 विनय कुमार पटेल परीक्षा नियंत्रक वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दिनांक: 08-07-26 को आयोजित परीक्षा के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिनांक: 03-07-26 को शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई, जिसका परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। उक्त सम्बन्ध में विश्वविद्यालय द्वारा गठित की गई आन्तरिक जांच समिति की जांच के दौरान भी उक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों के आन्तरिक पोर्टल/व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया। शिवालिक कालेज आफ इन्जीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता द्वारा छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता को भंग किया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0सं0: 144/26 धारा: 316, 318 (4), 61 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिस पर विवेचक द्वारा अभियोग में गवाहों के बयान, प्राप्त दस्तावेजी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग मे नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग झाझरा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से प्राप्त उपकरणों के संबंध में जांच की जा रही है तथा उक्त प्रकरण में सलिप्त अन्य अभियुक्तो के संबंध में साक्ष्य एकत्रित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई #DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS

Dehradun, Dehradun | Jul 23, 2026

MORE NEWS

गुनियाल गांव में कांग्रेस की हुंकार, मसूरी विधानसभा जीतने का संकल्प

मसूरी के गुनियाल गांव में ‘एक साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुटता दिखाते हुए मसूरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

इस दौरान उपेंद्र थापली, गोदावरी थापली, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, डॉ. सोनिया आनंद रावत और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे।

#Mussoorie #मसूरी #Congress #कांग्रेस #MasoorieAssembly 2027Election Uttarakhand एकसालबेमिसाल

गुनियाल गांव में कांग्रेस की हुंकार, मसूरी विधानसभा जीतने का संकल्प मसूरी के गुनियाल गांव में ‘एक साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुटता दिखाते हुए मसूरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान उपेंद्र थापली, गोदावरी थापली, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, डॉ. सोनिया आनंद रावत और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे। #Mussoorie #मसूरी #Congress #कांग्रेस #MasoorieAssembly 2027Election Uttarakhand एकसालबेमिसाल

Dehradun, Dehradun | Aug 16, 2026

SIR पर कांग्रेस का बड़ा हमला—‘फर्जी नंबरों से वोट काटने की साजिश

SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी नेता अमरेंद्र बिष्ट ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि बीजेपी कथित तौर पर फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश कर रही है।

अमरेंद्र बिष्ट का दावा है कि देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में फर्जी शिकायतकर्ताओं के जरिए फॉर्म-7 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम हटाने का बड़ा षड्यंत्र किया जा रहा है।

अब सवाल यह—क्या SIR के जरिए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो रही है या ये सिर्फ राजनीतिक आरोप हैं?

#SIR #Uttarakhand #Congress #AmarendraBisht #Dehradun #Haridwar #UdhamSinghNagar #VoterList #UttarakhandPolitics

SIR पर कांग्रेस का बड़ा हमला—‘फर्जी नंबरों से वोट काटने की साजिश SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी नेता अमरेंद्र बिष्ट ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि बीजेपी कथित तौर पर फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश कर रही है। अमरेंद्र बिष्ट का दावा है कि देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में फर्जी शिकायतकर्ताओं के जरिए फॉर्म-7 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम हटाने का बड़ा षड्यंत्र किया जा रहा है। अब सवाल यह—क्या SIR के जरिए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो रही है या ये सिर्फ राजनीतिक आरोप हैं? #SIR #Uttarakhand #Congress #AmarendraBisht #Dehradun #Haridwar #UdhamSinghNagar #VoterList #UttarakhandPolitics

Dehradun, Dehradun | Aug 16, 2026

9 साल से सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी की उम्मीद जगी

उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल पिछले 9 वर्षों से सऊदी अरब में बंधक जैसे हालात में जीवन बिताने को मजबूर हैं। अब बेटी की जिद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से उनकी घर वापसी की आस जगी है
प्रसिद्ध समाजसेवी रोशन रतूड़ी की सोशल मीडिया पर चलाई गई मुहिम भी रंग ला रही है। अपील के बाद सैकड़ों लोग मदद के लिए आगे आए हैं और इंद्रमणि नौटियाल को वापस लाने की कोशिशों को नई ताकत मिली है
 उम्मीद है जल्द ही इंद्रमणि नौटियाल अपने परिवार और बेटी के पास वापस लौटेंगे।
एक बेटी की जिद… एक परिवार की उम्मीद… और इंसानियत की मुहिम

#इंद्रमणिनौटियाल #उत्तरकाशी #Uttarkashi #SaudiArabia #RoshanRaturi #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #उत्तराखंड #घरवापसी #मानवता #HelpIndramani

9 साल से सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी की उम्मीद जगी उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल पिछले 9 वर्षों से सऊदी अरब में बंधक जैसे हालात में जीवन बिताने को मजबूर हैं। अब बेटी की जिद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से उनकी घर वापसी की आस जगी है प्रसिद्ध समाजसेवी रोशन रतूड़ी की सोशल मीडिया पर चलाई गई मुहिम भी रंग ला रही है। अपील के बाद सैकड़ों लोग मदद के लिए आगे आए हैं और इंद्रमणि नौटियाल को वापस लाने की कोशिशों को नई ताकत मिली है उम्मीद है जल्द ही इंद्रमणि नौटियाल अपने परिवार और बेटी के पास वापस लौटेंगे। एक बेटी की जिद… एक परिवार की उम्मीद… और इंसानियत की मुहिम #इंद्रमणिनौटियाल #उत्तरकाशी #Uttarkashi #SaudiArabia #RoshanRaturi #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #उत्तराखंड #घरवापसी #मानवता #HelpIndramani

Dehradun, Dehradun | Aug 16, 2026

नगर आयुक्त पी.एल.शाह ने खिलाडियों को सम्मानित। 

कोटद्वार के तड़ियाल चौक स्थित के. प्राइड मॉल स्थित मंगलम हॉल में भारतभूमि ट्रस्ट व "रैबार पहाड़ का" न्यूज़ पोर्टल व के.प्राइड मॉल द्वारा आयोजित खिलाडी सम्मान समारोह में नगर आयुक्त पी.एल.शाह द्वारा खिलाडियों को सम्मानित किया गया। 
देहरादून में आयोजित 15वें उत्तराखण्ड स्टेट वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता आकांक्षा पोखरियाल व जॉर्जिया में आयोजित बटुमि ओपन इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में तीसरा स्थान ब्रांज मैडल जीतने वाले शिवान्शु पोखरियाल व देहरादून में आयोजित 26वीं उत्तराखण्ड राज्य पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व कांस्य पदक विजेता ऋतिक व नेपाल में आयोजित इण्डो - नेपाल एथेलीट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सृष्टि सैनी एवं सभी खिलाडियों के कोच नितिन नेगी, चिन्तन रावत व परिजनों को भी मुख्य अथिति नगर आयुक्त पी.एल.शाह द्वारा सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर के. प्राइड मॉल के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश शर्मा, पदमपुर गैस एजेंसी के प्रोप्रराइटर भुवनेश कुंज, कार्यक्रम के संयोजक चन्द्रमोहन जदली, पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती, शिक्षक पवन रावत, संस्कृत के आचार्य शिक्षक कुलदीप मैंदोला,राज्य आंदोलनकारी विजय ध्यानी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम काण्डा की सरिता पोखरियाल, दिनकर पोखरियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहरा नवीन नेगी, ग्राम प्रधान दर्था रिंकी नेगी, वॉरीयअर् अकेडमी के कोच नितिन नेगी, सोनी भारद्वाज, सोनी जोशी,बीना जुयाल, संपत्ति ध्यानी,रीता ध्यानी, लक्ष्मी रावत, हेमलता नेगी, संतोषी रावत, सुमन द्विवेदी, रामेश्वरी नेगी, बबीता सैनी,नीलम रावत, सतेश्वरी जदली, मायाराम जदली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कुलदीप मैन्दोला ने किया।

नगर आयुक्त पी.एल.शाह ने खिलाडियों को सम्मानित। कोटद्वार के तड़ियाल चौक स्थित के. प्राइड मॉल स्थित मंगलम हॉल में भारतभूमि ट्रस्ट व "रैबार पहाड़ का" न्यूज़ पोर्टल व के.प्राइड मॉल द्वारा आयोजित खिलाडी सम्मान समारोह में नगर आयुक्त पी.एल.शाह द्वारा खिलाडियों को सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित 15वें उत्तराखण्ड स्टेट वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता आकांक्षा पोखरियाल व जॉर्जिया में आयोजित बटुमि ओपन इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में तीसरा स्थान ब्रांज मैडल जीतने वाले शिवान्शु पोखरियाल व देहरादून में आयोजित 26वीं उत्तराखण्ड राज्य पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व कांस्य पदक विजेता ऋतिक व नेपाल में आयोजित इण्डो - नेपाल एथेलीट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सृष्टि सैनी एवं सभी खिलाडियों के कोच नितिन नेगी, चिन्तन रावत व परिजनों को भी मुख्य अथिति नगर आयुक्त पी.एल.शाह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर के. प्राइड मॉल के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश शर्मा, पदमपुर गैस एजेंसी के प्रोप्रराइटर भुवनेश कुंज, कार्यक्रम के संयोजक चन्द्रमोहन जदली, पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती, शिक्षक पवन रावत, संस्कृत के आचार्य शिक्षक कुलदीप मैंदोला,राज्य आंदोलनकारी विजय ध्यानी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम काण्डा की सरिता पोखरियाल, दिनकर पोखरियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहरा नवीन नेगी, ग्राम प्रधान दर्था रिंकी नेगी, वॉरीयअर् अकेडमी के कोच नितिन नेगी, सोनी भारद्वाज, सोनी जोशी,बीना जुयाल, संपत्ति ध्यानी,रीता ध्यानी, लक्ष्मी रावत, हेमलता नेगी, संतोषी रावत, सुमन द्विवेदी, रामेश्वरी नेगी, बबीता सैनी,नीलम रावत, सतेश्वरी जदली, मायाराम जदली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप मैन्दोला ने किया।

Dehradun, Dehradun | Aug 16, 2026

समाजसेवी भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर के हरियाली तीज 
महोत्सव में दिखा उत्तराखंड की लोक संस्कृति का रंग

देहरादून में समाजसेवी भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर के परिवार की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने मेहंदी, सिंगिंग, रैंप वॉक और पारंपरिक परिधान प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। 
जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि परिवार की ओर से पिछले 25–30 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। गढ़वाल, जौनसार और मैदानी क्षेत्रों की लोक परंपराओं को एक मंच पर लाकर अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया गया।

समाजसेवी भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर के हरियाली तीज महोत्सव में दिखा उत्तराखंड की लोक संस्कृति का रंग देहरादून में समाजसेवी भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर के परिवार की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने मेहंदी, सिंगिंग, रैंप वॉक और पारंपरिक परिधान प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि परिवार की ओर से पिछले 25–30 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। गढ़वाल, जौनसार और मैदानी क्षेत्रों की लोक परंपराओं को एक मंच पर लाकर अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया गया।

Dehradun, Dehradun | Aug 16, 2026

अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक गिरफ्तार अभियुक्त प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में है सहायक प्रोफेसर आज दिनांक: 23-07-26 को वादी डॉ0 विनय कुमार पटेल परीक्षा नियंत्रक वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दिनांक: 08-07-26 को आयोजित परीक्षा के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिनांक: 03-07-26 को शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई, जिसका परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। उक्त सम्बन्ध में विश्वविद्यालय द्वारा गठित की गई आन्तरिक जांच समिति की जांच के दौरान भी उक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों के आन्तरिक पोर्टल/व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया। शिवालिक कालेज आफ इन्जीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता द्वारा छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता को भंग किया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0सं0: 144/26 धारा: 316, 318 (4), 61 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिस पर विवेचक द्वारा अभियोग में गवाहों के बयान, प्राप्त दस्तावेजी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग मे नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग झाझरा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से प्राप्त उपकरणों के संबंध में जांच की जा रही है तथा उक्त प्रकरण में सलिप्त अन्य अभियुक्तो के संबंध में साक्ष्य एकत्रित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई #DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS - Dehradun News