अवैध बालू परिवहन के विरूध कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्यवाई, दो ट्रैक्टर जब्त एवं दो आरोपी गिरफतार।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नवलशाही थाना पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन जांच एवं निगरानी के दौरान अवैध बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनों की जांच की गई, जिसमें ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बालू लदा पाया गया। तत्पश्चात दोनों ट्रैक्टरों को विधिवत जब्त करते हुए दोनों ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नवलशाही थाना कांड संख्या 66/26, दिनांक 02.10.2026, धारा 303 (2), 317(5),3(5) बी०एन०एस० के तहत दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध बालू के उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिले में अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. श्यामदेव यादव, पिता- स्व० बंशी यादव, ग्राम मसमोहना बाराडीह, थाना नवलशाही जिला कोडरमा।
2. अंगेश्वर यादव, पिता- स्व० बिनोद यादव, ग्राम नीमाडीह, थाना नवलशाही, जिला कोडरमा ।
बरामद / जप्त सामान-
1. नीला रंग का ट्रैक्टर, कंपनी सोनालीका, वाहन सं० JH12J4864
2. लाल रंग का ट्रैक्टर, कंपनी महेन्द्र, वाहन चेचीस नं0 MBNGAACDATRD16737
छापामारी दल-
1. पु०अ०नि० सुमन कुमार, थाना प्रभारी, नवलशाही थाना।
2. पु०अ०नि० रवि प्रकाश पंडित, नवलशाही थाना।
3. सशस्त्र बल नवलशाही थाना।
Koderma, Kodarma | Oct 2, 2026