Public App Logo
➡️ सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, आजीविका एवं वाटरशेड विभाग के ब्लॉक पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित बैंकों में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा AIF, PMFME एवं NHM योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। एलडीएम (LDM) सर द्वारा विभिन्न बैंकों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने, बैंक स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन कराकर संबंधित बैंकों को प्रेषित करना तथा पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराना है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar - Sagar News