शास्त्री चौक से गूंजा विकसित भारत का संकल्प, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य शुभारंभ
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का बुधवार को शास्त्री चौक से भव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं क्षेत्रीय महामंत्री एवं बस्ती प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की।
सेवा ज्योति यात्रा में रूधौली विधानसभा क्षेत्र-309 के युवा भाजपा नेता पुष्करादित्य सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता शास्त्री चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ यात्रा में सहभागिता करते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। पुष्करादित्य सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन के प्रति उनकी मजबूत पकड़ और क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता के रूप में भी देखा गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से भाजपा ने संगठनात्मक एकजुटता, सेवा भावना और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रुधौली सुजीत सोनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी, साऊघाट मण्डल के प्रभारी विजय पांडेय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सल्टौआ दुष्यंत विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी, मंडल अध्यक्ष हनुमानगंज सुधाकर सिंह,पूर्व नगर पंचायत रुधौली प्रत्याशी राजकुमार सोनी,राम उग्रह जयसवाल, गोपाल सिंह, प्रतीक सिंह सहित देवतुल्य पार्टी पदाधिकारीगण एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Basti, Basti | Oct 7, 2026