भीलवाड़ा: वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण का आयोजन किया गया
भीलवाड़ा। जिले में बुधवार को श्री गोविंद वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर वृद्धजनों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।