Public App Logo
मुंगेर की बदहाल सड़कों को लेकर राजद का प्रशासन और भाजपा विधायक पर हमला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव एवं युवा राजद नेता गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद ने मुंगेर शहर की जर्जर सड़कों और जलजमाव को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम और स्थानीय भाजपा विधायक पर तीखा हमला बोला है। राजद नेताओं का आरोप है कि शहर की कई प्रमुख सड़कें गड्ढों और जलजमाव से बदहाल हैं, जिससे आम लोगों, छात्रों, महिलाओं, टोटो चालकों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो राजद जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर आंदोलन करेगा। #मुंगेर #barish #राजद - Munger News