*गुरुग्राम पुलिस ने सुधर्शन मंदिर में चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को 06 घण्टे में किया गिरफ्तार।*
*कब्जा से 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं ₹34,000 नकद बरामद।*
*चोरी*किया गया 100 प्रतिशत मॉल बरामद*
गुरुग्राम: 30 सितम्बर 2026
▪️ गुरुग्राम पुलिस ने सुधर्शन मंदिर में हुई चोरी की वारदात के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार करने तथा चोरी की संपत्ति बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। *पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जा से 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं ₹34,000 नकद बरामद किए हैं।*
▪️ दिनांक 30.09.2026 को सुदर्शन माता मंदिर, राजमहल होटल के नजदीक, न्यू कॉलोनी चौक, गुरुग्राम की कमेटी के एक सदस्य ने पुलिस थाना शहर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 30.09.2026 को समय सुबह करीब 5:00 बजे मंदिर के पुजारी ने इसको फोन करके मंदिर में चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर मंदिर में लगे हनुमान जी के छत्र, माता रानी के कानों के कुंडल, मुकुट के साथ लगा चक्र, अन्य चांदी के आभूषण तथा तथा मंदिर का दानपात्र चोरी मिला।
▪️उपरोक्त शिकायत के आधार पर थाना शहर, गुरुग्राम में 305 BNS के तहत अभियोग अंकित किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल/मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज एवं उपलब्ध साक्ष्यों को एकत्रित किया।
▪️ASI संजय, HC कुलदीप, HC सोनू, सिपाही संजय ने उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित CCTV फुटेज व साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान *रोहताश (उम्र-53 वर्ष) निवासी गांव चुलियाना, जिला रोहतक, हरियाणा* के रूप में हुई।
▪️ पुलिस टीम ने तत्परता से आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहताश उपरोक्त को आज गांव चुलियाना, जिला रोहतक से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की तथा आरोपी के कब्जा से उपरोक्त अभियोग में चोरी किए गए 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा ₹34,000 नकद बरामद* किए गए।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब 12 वर्षों से उक्त मंदिर में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्य करता था तथा लगभग दो माह पूर्व नौकरी छोड़कर चला गया था। मंदिर में लंबे समय तक कार्य करने के कारण आरोपी को मंदिर की व्यवस्था एवं वहां रखे आभूषणों के संबंध में जानकारी थी। मंदिर में भगवान की मूर्तियों पर बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण देखकर आरोपी के मन में लालच उत्पन्न हुआ और उसने रात के समय मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्यवाही की जा रही है अभियोग का अनुसंधान जारी है।