पीपलकोटी टनल हादसा: 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, बचाव अभियान जारी
चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टनल में काम कर रहे 18 से 19 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। घटना के बाद तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार जारी है। टनल का निर्माण एचसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा था।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवान भी मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। जिलाधिकारी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए हैं।
#चमोली #पीपलकोटी #टनलहादसा #उत्तराखंड