नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता
नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं।
हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। #LakhimpurKheri #followers #highlights #paliakalan #nepal