🌾 धान खरीद से पहले ही लखीमपुर खीरी में घमासान!
लखीमपुर खीरी जिले में आगामी 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू होनी है, लेकिन उससे पहले ही सहकारी समितियों ने खाद्य एवं रसद विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समितियों ने इस बार धान खरीद केंद्र संचालित नहीं करने का ऐलान कर दिया है।
आरोप है कि सहकारी समितियों के केंद्र लगातार घटाए जा रहे हैं, जांच के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है और कुछ सरकारी केंद्रों पर कागजों में कथित फर्जी खरीद दिखाई जा रही है।
उधर, डिप्टी आरएमओ ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
🔥 अब सवाल बड़ा है—धान खरीद की इस लड़ाई में पिसेगा कौन? किसान या व्यवस्था?
देखिए पूरी खबर… दावों, आरोपों और विभाग के जवाब के साथ।
#lakhimpurnews #धानखरीद #KisanNews #UPNews #BreakingNews
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Aug 26, 2026