अशोक नगर: तिरंगे के सम्मान के साथ हरियाली का संकल्प, नवांकुर सखियों ने निकाली भव्य यात्रा
अशोकनगर के तुमैन गांव में राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे नवांकुर संस्था अक्षर पीठ शिक्षा समिति की सखियों ने तिरंगा यात्रा और हरियाली यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों सखियों, छात्रों और ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज गया। यात्रा के दौरान पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।