Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

प्रेस नोट जिला दतिया *नाबालिग को अपह्रत एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पंडोखर पुलिस द्वारा जीन्द हरियाणा से किया गिरफ्तार* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयुर खंडेलवाल द्वारा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला व एसडीओपी श्री पूनम चन्द्र यादव के कुशल मार्ग दर्शन में नाबालिक अपह्रता को किया दस्तयाव एंव आरोपी गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 15/06/26 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी जिसकी रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 68/26 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । *पुलिस कार्यवाही* अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर फरियादी की नाबालिक पुत्री को दिनांक 14/08/26 को जीन्द हरियाणा से सकुशल दस्तयाव किया गया एंव संदेही आरोपी को हिरासत में लिया गया बाद दस्तयाबशुदा को थाना पडोखर लाकर महिला उप निरीक्षक से कथन कराये गये बाद पीड़िता का मेडीकल परीक्षण कराया जाकर, वन स्टॉप सेंटर दतिया में दाखिल किया । प्रकरण में आई साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाया जाने से प्रकरण में बलात्संग की धाराओं का इजाफा की जाकर प्रकरण के संदेही आरोपी रितिक बंशकार पुत्र स्व. बालकिशुन बंशकार उम्र 24 साल निवासी बराटा थाना बडागांव जिला झाँसी उ.प्र. को दिनांक 15.08.26 को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है *सराहनीय भूमिका* निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत थाना प्रभारी पण्डोखर, उनि आजाद खान, सउनि शैलेन्द्र सिंह कौरव, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह यादव, प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. राहुल यादव, प्र.आर. आसना यादव, आर. शिवभानु सिंह कौरव, आर. शिवकुमार भदौरिया, आर. हिमान्शु राजावत, आर. विकास साहू, आर. अरविंद कुमार थाना पंडोखर की सराहनीय भूमिका रही ।

Indergarh, Datia | Aug 16, 2026