बिल्सी नगरपालिका कार्यालय के बाहर राष्ट्रध्वज का इस तरह जमीन पर पड़ा होना बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला है। तिरंगे की इस दुर्दशा पर चेयरमैन और नगरपालिका प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ी?
जो भाजपा नेता हर मंच से राष्ट्रवाद और तिरंगे के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्हें अब यह बताना चाहिए कि उनके ही नगरपालिका कार्यालय के बाहर तिरंगे की ऐसी दुर्दशा क्यों हुई?
स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, तब यह मामला जनता के सामने आया।
राष्ट्रवाद भाषणों, नारों और दिखावे में नहीं, तिरंगे के सम्मान में दिखाई देता है। भाजपा को दूसरों को राष्ट्रभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने से पहले अपने नगरपालिका कार्यालय के बाहर पड़े तिरंगे का जवाब देना चाहिए।
जनता सब देख रही है—नारे भी और जमीन पर पड़ा सच भी।
#TirangaApmaan #BJP
Samajwadi Party Akhilesh Yadav Shyam Lal Pal Dimple Yadav Aditya Yadav Dr. Rajpal kashyap