Public App Logo
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पतीसा गांव में घुमंतू भैंसा चोरी कर ले जाने की घटना पर पुलिस की कार्यशैली गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों ने कथित आरोपियों को वाहन और भैंसा समेत पकड़कर पुलिस के हवाले किया, फिर भी अगर कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जब ग्रामीण आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंप सकते हैं, तो पुलिस उन पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर सकती? आखिर किस दबाव में कार्रवाई को कमजोर किया जा रहा है? मैं साफ कहना चाहता हूं—पशु चोरी और तस्करी जैसे मामलों को हल्के में लेना जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था दोनों के साथ खिलवाड़ है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के साथ-साथ पूरे नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई हो। पुलिस को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई, वाहन कहां है और बरामद भैंसे को किसके सुपुर्द किया गया? कानून का डर अपराधियों में होना चाहिए, जनता में नहीं। खानापूर्ति बंद कर निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई कीजिए। #Budaun #Islamnagar #SamajwadiParty #PoliceAction ADG ZONE BAREILLY UP Police Budaun Police District Magistrate Budaun - Sahaswan News