राज्य सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वित्तीय सहायता के विकल्पों का विस्तार किया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब 2 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण 'बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम' के माध्यम से तथा 2 लाख से 4 लाख रुपये तक का ऋण 'अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों' (Commercial Banks) के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा, योजना को पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल से जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी 10 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण का विकल्प भी चुन सकते हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना का बजट बढ़ाकर 950 करोड़ रुपये कर दिया गया है (जो पिछले वर्ष से 64 करोड़ रुपये अधिक है)। जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने जिले के छात्रों से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और अधिकृत जानकारी प्राप्त कर इस योजना का लाभ उठाएं।
39 views | Gopalganj, Bihar | Aug 22, 2026