आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज हाँसी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी
Aonenews अरविन्द बक्शी
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा की हमारे वीर सैनिक अपना सर्वोच्च बलिदान देते हैं, तभी हम चैन की नींद सो पाते हैं और राष्ट्र विकास के सुनहरे सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता है।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा ज्ञात-अज्ञात वीर बलिदानियों को शत-शत नमन। 🙏
सैनी ने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प के साथ प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों की ओर नॉनस्टॉप गति से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।