Public App Logo
🚨देहरादून में दीवार गिरने से मलबे में दबा व्यक्ति, पुलिस ने सुरक्षित निकाला देहरादून में सेंट्रियो मॉल के सामने सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक गिर गई। हादसे के दौरान दीवार के पास चाय का ठेला लगाने वाले विनोद (53) के पास बैठा एक व्यक्ति मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही हाथीबड़कला चौकी और डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल भेजा गया। VC: Social media #Dehradun #DehradunNews #Centriomall #DehradunPolice #UttarakhandNews #newsmafiya - Dehradun News