कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं।
जनदर्शन में किसानों ने ऑयल पॉम की खेती के लिए पौधे एवं नलकूप खनन हेतु अनुदान, ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त शिक्षक की मांग, मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए टावर स्थापना तथा अतिजर्जर प्राथमिक शाला भवन के स्थान पर नवीन भवन स्वीकृति सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#Kondagaon #जनदर्शन #जनसेवा #सुशासन #जिला_प्रशासन