बेटियों की शिक्षा को मिली रफ्तार, मोहलई में 42 छात्राओं को मिली साइकिल
सरस्वती साइकिल योजना के तहत कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहलई में 42 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की।
इस अवसर पर ग्राम मोहलई में ₹2.50 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण तथा हाईस्कूल मोहलई में डीएमएफ मद से ₹5 लाख की लागत से प्रयोगशाला हेतु अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी नियमित उपस्थिति के साथ शिक्षा की राह भी आसान होगी।
#Kondagaon #सरस्वती_साइकिल_योजना #बालिका_शिक्षा #शिक्षा_से_विकास #Chhattisgarh