RSS कार्यकर्ता की आत्महत्या पर गरमाया मामला, सर्व हिंदू समाज ने पुलिस पर उठाए सवाल
छतरपुर में RSS कार्यकर्ता पुष्पेंद्र सिंह की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सर्व हिंदू समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में पुलिस की कार्यप्रणाली और पूर्व में दिए गए आवेदनों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
हालांकि, ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।