अशोक नगर: दुकानें मांगने के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष का पलटवार, नगरपालिका अध्यक्ष से सबूत सार्वजनिक करने की मांग
अशोकनगर में नगर पालिका अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया द्वारा चार दुकान मांगने का आरोप लगाए जाने के बाद शाम 7 बजे नेता प्रतिपक्ष रितेश जैन आजाद ने वीडियो जारी कर आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों से बचने की बात कही।