सम्भल में झूठी एफ०आई०आर० में फंसाने की साजिश रचने वालो के बारे में कराया पुलिस अधीक्षक को अवगत वीडियो को शेयर करने की अपील
झूठी एफ०आई०आर० में फंसाने की धमकी देने व परिवार की जान माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक को भेजा प्रार्थना पत्र
यूपी के जनपद सम्भल में थाना हयातनगर क्षेत्र के सराय तरीन के मौहल्ला नजर खेल निवासी सलाउद्दीन ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि लुवना शाकिर, पत्नी नफीसउद्दीन, इमरान शाकिर एवं फैजान शाकिर के साथ उसका विवादित मकान को लेकर में वाद संख्या 517/2025 सिविल कोर्ट सम्भल में मुकदमा विचाराधीन है। विपक्षीगण विवादित मकान को किसी भी प्रकार से अपने कब्जे में लेने तथा पीड़ित के पक्ष को कमजोर करने के उददेश्य से लगातार दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। पीड़ित को विपक्षीगण द्वारा झूठी एफ०आई०आर अपराधिक मुकदमें में फंसाने की धमकिया दी जा रही है। विपक्षीगण द्वारा पूर्व में भी कई बार झूठी शिकायत / एफ०आई०आर० कराने का प्रयास किया जा चुका है। क्योंकि माननीय न्यायालय में जो वाद विचाराधीन है उसमें प्रतिवादी ने झूठे दस्तावेज दाखिल किये हैं इस कारण प्रतिवादीगण पर माननीय न्यायालय द्वारा एफ०आई०आर० दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है जिसमें फर्जी हाउस टैक्स की रसीद, झूठा हिबा जुबानी, और जिन्दा व्यक्ति को मृत घोषित करने का जगन्नीय अपराध किया है। जिस कारण प्रार्थी को आशंका है कि भविष्य में भी वे प्रार्थी अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य के विरूद्ध झूठी शिकायत / एफ०आई०आर० कराकर, पुलिस कार्यवाही करवाने का प्रयास कर सकते है। प्रार्थी को आशंका है कि विपक्षीगण द्वारा विवादित मकान पर कब्जा करने के उददेश्य से प्रार्थी एवं उसके परिवार पर झूठे मुकदमें का दवाब बनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में प्रार्थी एवं उसके परिवार को मानसिक उत्पीड़न, सामाजिक नुकसान तथा जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका बनी है। यह भी महत्वपूर्ण है कि उक्त मकान से संबंधित विवाद पहले से ही माननीय सिविल कोर्ट सम्भल में विचाराधीन है और न्यायालय द्वारा सपंत्ति के सबंध में यथास्थिति / स्थगन आदेश भी पारित है। पीडित द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है