डेरा बस्सी के नलों से निकल रहा ‘अमृत’ या बीमारी का पानी?
सरकारी नलों से गंदा पानी आने पर लोगों में रोष, नगर कौंसिल से जल्द समाधान की मांग
डेरा बस्सी: डेरा बस्सी के तरखान मोहल्ले में सरकारी नलों से गंदा और दूषित पानी आने से लोगों में भारी चिंता देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घरों में सप्लाई होने वाला पानी साफ नहीं है, जिसके चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खतरा बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि जब सरकारी नलों से ही साफ पानी उपलब्ध नहीं होगा तो लोग इसे पीने और घरेलू इस्तेमाल में कैसे लाएं? दूषित पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों ने डेरा बस्सी नगर कौंसिल से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पानी की सप्लाई की जांच करवाई जाए और लोगों को जल्द से जल्द साफ एवं सुरक्षित पानी उपलब्ध करवाया जाए।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे नगर कौंसिल के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
अब देखना यह है कि लोगों की इस गंभीर समस्या पर प्रशासन और नगर कौंसिल कब तक कार्रवाई करते हैं।
(रिपोर्ट राकेश गांधी)
Thanesar, Kurukshetra | Oct 6, 2026