सेवा संकल्प अभियान के तहत इन्द्री में लगा सेवा सेतु कैंप
Ram Kumar Kashyap - MLA Indri ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, कैंप में लगाए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों का किया निरीक्षण
इन्द्री, 5 अक्तूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में सेवा सेतु कैम्प आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक ने इस अवसर पर कैम्प में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टालों का निरीक्षण कर नागरिकों को प्रदान की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा लाभार्थियों से बातचीत भी की।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए गए इस सेवा सेतु कैम्प का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सीधे पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी या प्रक्रिया के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों को योजनाओं की सही एवं पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए तथा पात्र लाभार्थियों की आवश्यक प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लाभार्थियों को अनुदान राशि के चैक किए वितरित
इस मौके पर विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अनुदान प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को अनुदान राशि के चैक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैम्पों का आयोजन कर पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाएं।
विधायक ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता पैदा करना है।
इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार, बीडीपीओ गुरमलक सिंह, नगरपालिका सचिव धर्मवीर, मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र पंजोखरा, एसएससी के पूर्व सदस्य अमरनाथ सौदा, रमन सैनी, प्रताप सरपंच, रामदास सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
#HVN24