🇮🇳 एक पिता का गर्व… जब एक ही घर से निकले 3 वर्दीधारी अफसर! ❤️
राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां के सरकारी स्कूल एकलखोरी में सेकंड ग्रेड टीचर मोहनराम ईशरवाल के परिवार ने सफलता की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
तीन बच्चों ने देश की अग्रिम सेवाओं में अपनी जगह बनाकर पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। 👮♂️🇮🇳
अपने बच्चों की सफलता पर पिता मोहनराम ईशरवाल ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने तीन-तीन वर्दीधारी बच्चों का पिता होना अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य और गर्व बताया।
एक शिक्षक, जिसने दूसरों के बच्चों का भविष्य संवारा… उसी पिता के अपने तीन बच्चों ने देशसेवा की राह चुनकर परिवार का नाम रोशन कर दिया। ❤️🙏
सच में, संतान की सफलता से बड़ा पिता के लिए कोई सम्मान नहीं। 🇮🇳❤️
#Rajasthan #Jodhpur #Osian #SuccessStory #ProudFather RajasthanNews Inspiration ViralNews Police DeshSeva Motivation