Public App Logo
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 अगस्त 2026 जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित, गंगा नदी एवं घाटों की स्वच्छता पर विशेष जोर* आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक की गई। बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिले में गंगा नदी एवं गंगा घाटों की स्वच्छता, घाटों के रख-रखाव, नदी में प्रदूषण की रोकथाम तथा जन-जागरूकता से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रमुख गंगा घाटों पर नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। घाटों पर कूड़ा-कचरा नहीं जमा हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था करने तथा आमजन को गंगा नदी में कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट नहीं डालने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों, सीवेज एवं अपशिष्ट प्रबंधन, घाटों की स्वच्छता, गंगा प्रहरी की गतिविधियों तथा गंगा संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में गंगा घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नियमित निरीक्षण करने तथा गंगा संरक्षण के प्रति आमजन की भागीदारी बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिला गंगा समिति के सदस्य उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers - Buxar News